BPSC 70th Result: पहले असिस्टेंट कमिश्नर, अब SDM बनीं श्रद्धा पांडेय, जानिए BPSC टॉपर का पूरा सफर

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धा पांडेय

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Success Story of BPSC 70th Topper Shraddha Pandey: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की लड़की अब बिहार में SDM बनेगी. गरीब परिवार से आने वाली श्रद्धा पांडेय ने बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में टॉप किया है.

विज्ञापन

Success Story of BPSC 70th Topper Shraddha Pandey: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी हो गया है. इस बार पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल कर उत्तर प्रदेश की श्रद्धा पांडे चर्चा में हैं. प्रतापगढ़ की रहने वाली श्रद्धा ने 593 अंक हासिल कर न केवल परीक्षा में टॉप किया, बल्कि सिविल सेवा की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा भी बन गई हैं.

विज्ञापन

कौन हैं BPSC टॉपर श्रद्धा पांडेय?

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से आने वाली श्रद्धा पांडे का सफर संघर्ष और मेहनत की मिसाल है. साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली श्रद्धा ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी पढ़ाई और तैयारी जारी रखी. उनकी सफलता बताती है कि मजबूत इरादों के सामने आर्थिक चुनौतियां भी छोटी पड़ जाती हैं. इससे पहले वे उत्तर प्रदेश की सिविल सेवा परीक्षा में क्रैक करके असिस्टेंट कमिश्नर का पद प्राप्त कर चुकी हैं. उन्होंने UPPSC संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 में EWS कैटेगरी से 153वीं रैंक हासिल की थी और असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) पद प्राप्त किया था.

कॉलेज से निकलते ही शुरू की सिविल सेवा की तैयारी

कॉलेज से निकलते ही शुरू कर दी थी सिविल सेवा की तैयारी श्रद्धा ने कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही ठान लिया था कि उन्हें आगे सिविल सेवा में जाना है. उन्होंने साल 2021 में इतिहास और इंग्लिलेश लिटरेचर विषयों के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. कॉलेज से निकलते ही उन्होंने अपना पूरा फोकस सिविल सेवा की तैयारी में लगा दिया. उन्होंने अपने पहले ही अटेंप्ट में यूपी की सिविल सेवा परीक्षा क्वालीफाई की थी.

अब SDM बनने का सपना होगा पूरा

BPSC 70वीं परीक्षा में 593 अंक हासिल कर श्रद्धा पांडे ने पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं शशांक गौरव और आयुष बिजॉय 592 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे. मेरिट के आधार पर श्रद्धा को बिहार प्रशासनिक सेवा में SDM पद मिलेगी.

ALSO READ: पटना के जय प्रकाश का हुआ 70वीं BPSC में चयन, साधारण परिवार से निकल कर प्रतियोगी छात्रों के लिए बनें मिशाल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन