पहले ही प्रयास में BJP नेता के बेटे ने BPSC 70वीं में पायी सफलता, जानिए सीवान के राज कमल की सक्सेस स्टोरी

Updated:
विज्ञापन

राज कमल चौहान के साथ अन्य

BPSC Success Story: सीवान के दरौली प्रखंड निवासी राज कमल चौहान ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 1501वीं रैंक हासिल कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) पद पर सफलता प्राप्त की. उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

सीवान से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट
BPSC Success Story:
सीवान के राज कमल चौहान ने पहले प्रयास में 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है. राज कमल सीवान के दरौली प्रखंड के अमरपुर पंचायत अंतर्गत सपही टोला के रहने वाले हैं. उन्होंने ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है. उन्हें 1501वीं रैंक प्राप्त हुई है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव तथा पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

कौन है राज कमल चौहान

राज कमल चौहान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष नंद प्रसाद चौहान तथा मिनी देवी के पुत्र हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से प्राप्त करने के बाद उच्च शिक्षा के दौरान ही प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया था. कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर उन्होंने अपने प्रथम प्रयास में ही बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की.

किसे दिया सफलता का श्रेय?

राज कमल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों को दिया है. उन्होंने कहा कि परिवार से मिले संस्कार और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

युवाओं को क्या संदेश दिया?

राज कमल ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है. उन्होंने कहा कि धैर्य, अनुशासन और निरंतर प्रयास किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं.

यह भी पढ़ें

क्षेत्र में उत्साह का माहौल

राज कमल की सफलता की खबर मिलते ही शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया. लोगों ने इसे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया. भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

राज कमल चौहान को बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, दीनानाथ सिंह पटेल, लाल बाबू तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हैं.

Also Read: नौकरी के साथ की तैयारी, सीवान के लाल ने BPSC में किया कमाल! अब बनेंगे DSP 

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन