सीवान में दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों का ठहराव, जानें तारीख और पूरा टाइमटेबल
सांकेतिक तस्वीर.
त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सीवान के यात्रियों को रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है. आनंद विहार टर्मिनस से जोगबनी और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों का सीवान और देवरिया सदर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है. इससे दिल्ली, सीवान और उत्तर बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी.
Festival Special Train: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सीवान के यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है. पूर्वोत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनस से जोगबनी और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों का सीवान और देवरिया सदर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है. इससे दिल्ली, सीवान और उत्तर बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी.
10 अक्टूबर से जोगबनी स्पेशल का सीवान में ठहराव
ट्रेन संख्या 04008 आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी साप्ताहिक त्योहार विशेष 10 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. यह ट्रेन देवरिया सदर स्टेशन पर रात 11:25 बजे पहुंचेगी और 11:30 बजे रवाना होगी. इसके बाद अगले दिन सीवान जंक्शन पर रात 12:35 बजे पहुंचेगी और 12:40 बजे रवाना होगी.
वापसी में ट्रेन संख्या 04007 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 11 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. यह सीवान जंक्शन पर सुबह 8:10 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद 8:15 बजे रवाना होगी. इसके बाद देवरिया सदर स्टेशन पर सुबह 9:20 बजे पहुंचकर 9:25 बजे रवाना होगी.
मुजफ्फरपुर स्पेशल भी सीवान में रुकेगी
इसी तरह ट्रेन संख्या 04028 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष का भी सीवान और देवरिया सदर में अतिरिक्त ठहराव रहेगा. यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी.
ट्रेन देवरिया सदर स्टेशन पर रात 11:10 बजे पहुंचेगी और 11:15 बजे रवाना होगी. इसके बाद अगले दिन सीवान जंक्शन पर रात 12:15 बजे पहुंचेगी और 12:20 बजे रवाना होगी.
वापसी में सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी ट्रेन
वापसी में ट्रेन संख्या 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी. यह ट्रेन सीवान जंक्शन पर सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे रवाना होगी. इसके बाद देवरिया सदर स्टेशन पर सुबह 11:50 बजे पहुंचेगी और 11:55 बजे रवाना होगी.
त्योहारों में बढ़ती भीड़ के बीच मिलेगा अतिरिक्त विकल्प
रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों के दौरान दिल्ली और उत्तर बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीवान से ट्रेन पकड़ने और उतरने का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा. खासकर दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए