BPSC में यूपी की बेटी का जलवा, Rank 1 टॉपर श्रद्धा असिस्टेंट कमिश्नर के बाद बिहार में बनेंगी SDM

Updated:
विज्ञापन

BPSC 70th Topper श्रद्धा पांडेय (Image: X)

BPSC 70th Topper Shraddha Pandey: उत्तर प्रदेश की बेटी श्रद्धा पांडेय ने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा रैंक 1 से क्रैक की है. यूपी में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात श्रद्धा पांडेय अब बिहार में एसडीएम बनने जा रही हैं. श्रद्धा ने BPSC 70वीं परीक्षा मेंटॉप किया है.

विज्ञापन

BPSC 70th Topper Shraddha Pandey: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से 70वीं कंबाइंड परीक्षा का रिजल्ट शनिवार शाम को जारी हुआ. इसमें डिप्टी कलेक्टर यानी SDM के पद पर श्रद्धा पांडेय ने टॉप किया है. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली श्रद्धा पांडेय ने बिहार के सबसे बड़े एग्जाम में में रैंक 1 हासिल किया है. आइए उनकी जर्नी को करीब से देखते हैं.

BPSC 70th Topper Shraddha Pandey: यूपी में असिस्टेंट कमिश्नर

श्रद्धा पांडेय मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली हैं. बेहद साधारण परिवार से आने वाली श्रद्धा शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं. उनके पिता पेशे से वकील हैं. वो बताते हैं कि श्रद्धा की पूरी पढ़ाई उनके होम टाउन से ही हुई है.

UP PCS में सेलेक्शन

Up pcs 2024 final result में श्रद्धा पांडेय का नाम

श्रद्धा पांडेय को यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में शानदार रैंक हासिल हुई थी. साल 2024 की यूपी पीसीएस परीक्षा में श्रद्धा का सेलेक्शन असिस्टेंट कमिश्नर GST के पद पर हुआ था. इसमें उनकी रैंक 153 थी. फिलहाल श्रद्धा लखनऊ में रह रही हैं.

BPSC 70th CCE में रैंक 1

Bpsc 70th final result में श्रद्धा पांडेय टॉपर

श्रद्धा पांडेय के पिता बताते हैं कि उनकी बेटी शुरू से मेहनती स्टूडेंट रही है. वो दिन में 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थीं. श्रद्धा ने बिना किसी कोचिंग के ही सिविल सर्विस की परीक्षा की तैयारी की. बीपीएससी 70वीं कंबाइंड परीक्षा में श्रद्धा को रैंक 1 मिला है. उनके पिता ने कहा कि आगे उनका सपना और ऊंचा पद पाने का है या नहीं वो उनकी बेटी ही तय करेगी.

कैसा रहा BPSC 70वीं का रिजल्ट?

BPSC 70वीं कंबाइंड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए 4 नवंबर 2024 तक का समय मिला था. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1957 पदों पर भर्तियां होंनी थी. अब परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ है.

यह भी पढ़ें- नौकरी के साथ की तैयारी, सीवान के लाल ने BPSC में किया कमाल! अब बनेंगे DSP

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन