ePaper

रालोसपा का बढ़ रहा जनाधार, महिला समता में भी बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी : सीमा

Updated at : 02 Aug 2017 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
रालोसपा का बढ़ रहा जनाधार, महिला समता में भी बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी : सीमा

पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सीमा सक्सेना ने कहा है कि पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व और संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर लोग हमारे दल में शामिल हो रहे हैं. समरस समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के […]

विज्ञापन

पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सीमा सक्सेना ने कहा है कि पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व और संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर लोग हमारे दल में शामिल हो रहे हैं. समरस समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य जीतेंद्रनाथ के रालोसपा में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि अब संगठन को और मजबूती मिलेगी. रालोसपा महिला अध्यक्ष ने कहा कि देश में 18 राज्यों में एनडीए की सरकार है, ऐसे में सिर्फ भाजपा ही नहीं, इसके घटक दलों का जनाधार भी बढ़ रहा है. एनडीए चुनाव पूर्व गठबंधन है और इसके सभी घटकों का सिद्धांत विकास व जन सरोकार की नीतियों का क्रियान्वयन है.

महिलाओं की रालोसपा में भागीदारी को लेकर पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत स्तर पर महिला समता के विस्तार को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे जमीनी और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रालोसपा से जोड़ने में जुटे हुए हैं. हमारी पार्टी में महिलाओं के सम्मान और समुचित राजनीतिक भागीदारी में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता, इसलिए महिलाओं का स्वाभाविक रुझान भी हमारे संगठन की ओर बढ़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन