संसद में आयोजित जीएसटी लांचिंग के जश्न में शामिल नहीं होंगे नीतीश कुमार

पटना : जीएसटी लागू होने के मौके पर संसद के सेंट्रल हॉल में आज आधी रात को होनेवाले जश्न में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे. वहीं पार्टी की ओर से बिहार के वाणिज्य कर मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव समारोह में शामिल होंगे. वहीं, जदयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने भी कहा है […]
पटना : जीएसटी लागू होने के मौके पर संसद के सेंट्रल हॉल में आज आधी रात को होनेवाले जश्न में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे. वहीं पार्टी की ओर से बिहार के वाणिज्य कर मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव समारोह में शामिल होंगे. वहीं, जदयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने भी कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के शुभारंभ पर होनेवाले मध्यरात्रि के संसद सत्र में भाग नहीं लेंगे. हालांकि, जदयू की ओर से अपने सांसदों को संसद में होनेवाले जश्न में शामिल होने को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है. यह उनकी इच्छा पर निर्भर है कि वे इस समारोह में शामिल होना चाहते हैं या नहीं. मालूम हो कि कांग्रेस और राजद ने भी समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




