नीतीश का नशाबंदी को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त निर्देश, नीचे के पुलिसकर्मी को ढीला मत छोड़िए

Published at :28 Jun 2017 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश का नशाबंदी को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त निर्देश, नीचे के पुलिसकर्मी को ढीला मत छोड़िए

पटना : राजधानी पटना में पूर्ण शराबबंदी के बाद आज नशाबंदी को लेकर राज्यस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें राज्यभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया. जानकारी के मुताबिक, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और उसके अवैध व्यापार के रोकथाम के लिए बुधवार को सीएम संवाद केंद्र में बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना में पूर्ण शराबबंदी के बाद आज नशाबंदी को लेकर राज्यस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें राज्यभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया. जानकारी के मुताबिक, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और उसके अवैध व्यापार के रोकथाम के लिए बुधवार को सीएम संवाद केंद्र में बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में तय हुआ कि बिहार पुलिस अवैध ड्रग्स के खिलाफ सख्त अभियान चलायेगी.

इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मादक पदार्थ से संबंधित पुस्तिका का विमोचन किया और नशामुक्ति से संबंधित एसएमएस सेवा की शुरुआत की. मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नीचे के पुलिसकर्मी को ढीला मत छोड़िए, मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी का अभियान फेल नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी हो उसे यदि वह नशा के मामले में पकड़ा जाता है और दोषी है, तो उसे गिरफ्तार करें.

उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक अभियान है और अकेले संभव नहीं है, इसलिए इसमें सबके सहयोग की जरूरत है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी से राजस्व का नुकसान नहीं हो रहा है. गत वर्ष की तुलना में एक हजार करोड़ का नुकसान हुआ है, वह भी अगले साल समाप्त हो जायेगा. वहीं दूसरी ओर बिहार के डीजीपी पीके ठाकुर ने कहा कि शराबबंदी के बाद नशा मुक्ति पर काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार पर मादक पदार्थ का सबसे ज्यादा खतरा है. इस बैठक में बिहार भर से आये पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें-
CM नीतीश ने सात निश्चय को लेकर अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन