ईद : चांद दिखने के बाद गांधी मैदान में अदा होगी मुख्य नमाज, सुरक्षा जांच के बाद मिलेगी इंट्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2017 7:34 AM

विज्ञापन

पटना : चांद दिखने के बाद गांधी मैदान में ईद की मुख्य नमाज अदा होगी. आज चांद रात है, आज ही चांद दिखने की संभावना है जैसे ही चांद दिखाई देगा ईद की घोषणा कर दी जायेगी. गांधी मैदान में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अदा की जायेगी. गांधी मैदान जाने वाले हर […]

विज्ञापन
पटना : चांद दिखने के बाद गांधी मैदान में ईद की मुख्य नमाज अदा होगी. आज चांद रात है, आज ही चांद दिखने की संभावना है जैसे ही चांद दिखाई देगा ईद की घोषणा कर दी जायेगी. गांधी मैदान में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अदा की जायेगी. गांधी मैदान जाने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा जांच की जायेगी. 60 जगहों पर सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है. गांधी मैदान में इंट्री के लिए सभी दरवाजे खुले रहेंगे. लेकिन, एक नंबर गेट से केवल वीवीआइपी की इंट्री होगी. आम आदमी को अन्य दरवाजों से जाने की इजाजत दी गयी है. गांधी मैदान में नमाज को देखते हुए मैदान परिसर में सभी गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गयी है. खेलकूद व माॅर्निंग वाक भी नहीं होगा.
30 हजार लोग अदा करेंगे नमाज, सभी गेटों पर होंगे मेटल डिटेक्टर
ईद की नमाज के अवसर पर गांधी मैदान में करीब 30 हजार नमाजी के भाग लेने की संभावना है. गांधी मैदान के पश्चिमी-दक्षिणी हिस्से में ईद की नमाज अदा की जायेगी. मैदान के सभी गेट खुले रहेंगे. नमाजियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए अधिक से अधिक संख्या में सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाने के लिए कहा गया है, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की न हो परेशानी.
चांद वाली रात में सब्जीबाग की ओर नहीं जायेंगी गाड़ियां : ईद के पहले चांद रात के मौके पर सब्जी बाग में गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. चांद की रात को यहां लोगों की काफी भीड़ उमड़ती है. इस कारण ट्रैफिक को बेहतर बनाये रखने के लिए सब्जीबाग में गाड़ियों के प्रवेश पर बैन लगाया गया है. ईद का त्योहार चांद की दिखाई देने के अनुसार मनायी जायेगी. सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारियों को काफी बेहतर तरीके से निबटाने के निर्देश दिये गये हैं. सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. पुलिस पदाधिकारी एवं बल रहेंगे. नगर निगम को गांधी मैदान एवं आसपास के स्थलों की समुचित साफ-सफाई करने के साथ-साथ फॉगिंग के लिए कहा गया है. पेयजल की व्यवस्था के लिए दो टैंकर लगाये जायेंगे.
नन्हे रोजेदार पढ़ रहे कुरान की तिलावतें
पटना. छह साल की मारुफी आलिया और 4 साल की सदफ आलिया नन्हे रोजेदार हैं. पूरी मासूमियत के साथ तरावीह पढ़ रही हैं और पाक रमजान महीने में रोजा रख रही हैं. इस्लाम के मुताबिक 7 साल से कम उम्र के बच्चे रोजा नहीं रखते हैं, लेकिन नियम को तोड़ते हुए दोनों बहनें साथ-साथ हज भवन में तरावीह पढ़ रही हैं. रमजान के इस पाक महीने में दोनों बच्चियों ने अपने अम्मी-अब्बू से रोजा रखने की इच्छा जतायी. अनुमति मिलते ही दोनों ने रोजा शुरू कर दिया. दोनों सख्त नियमों का पालन करते हुए पाक कुरआन की अरबी तिलावतें भी पढ़ रही हैं. दोनो बहनों के अब्बा मो सरफराज आलम ने बताया कि बच्चों की जिद के चलते उन्हें झुकना पड़ा.
गांधी मैदान के साथ ही जहां भी ईद की नमाज अदा होगी, वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे. गांधी मैदान की मुख्य नमाज में बिना सुरक्षा जांच प्रवेश नहीं दिया जायेगा. सभी मसजिदों के आसपास सुरक्षा के प्रबंध रहेंगे. मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी की तैनाती रहेगी.
आशुतोष कुमार वर्मा, एडीएम, लॉ एंड आॅर्डर, पटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन