ePaper

UP सीएम योगी आदित्यनाथ का पटना दौरा रद्द, अब बिहार के इस शहर में होगा कार्यक्रम

Updated at : 07 Jun 2017 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
UP सीएम योगी आदित्यनाथ का पटना दौरा रद्द, अब बिहार के इस शहर में होगा कार्यक्रम

पटना : यूपी के वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ अब पटना में जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे. जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ का पटना दौरा रद्द हो गया है. बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ 15 जून को बिहार आयेंगे, लेकिन पटना की जगह दरभंगा में एक सभा को संबोधित करेंगे. बिहार प्रदेश भारतीय जनता […]

विज्ञापन

पटना : यूपी के वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ अब पटना में जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे. जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ का पटना दौरा रद्द हो गया है. बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ 15 जून को बिहार आयेंगे, लेकिन पटना की जगह दरभंगा में एक सभा को संबोधित करेंगे. बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मीडिया को जानकारी दी गयी है कि योगी दरभंगा में सभा को संबोधित करने के बाद वापस लौट जायेंगे. इससे पूर्व योगी आदित्यनाथ के पटना आगमन को लेकर खूब चर्चा हुई थी. बताया गया था कि योगी बिहार में केंद्र सरकार और पीएम मोदी के तीन साल की उपलब्धियों का बखान करेंगे और लोगों को उसके बारे में जानकारी देंगे.

टीवी रिपोर्ट के मुताबिक योगी आदित्यनाथ इसी महीने 16 जून को पटना आने वाले थे. बिहार दौरे पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी रहेंगे. केशव प्रसाद मौर्य 10 जून को गया और 11 जून को पटना में होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. केशव प्रसाद मौर्य पटना और नालंदा में जनसभा को संबोधित करेंगे. बिहार बीजेपी की ओर से मीडिया को यह जानकारी उपलब्ध करा दी गयी है.

यह भी पढ़ें-
सीएम योगी आदित्यनाथ को 16 फीट का लंबा साबुन देगा गुजरात का दलित संगठन, खुद को साफ करने की दी नसीहत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन