पटना: जेपी सेतू पर कार और पिकअप की टक्कर, धूं-धूं कर जली गाड़ियां

Updated at : 05 Jun 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
जेपी सेतु पर टक्कर के बाद जलती गाड़ियां

जेपी सेतु पर टक्कर के बाद जलती गाड़ियां

पटना: जेपी सेतु पर गुरुवार (5 जून 2025) को कार और पिकअप वैन की टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते दोनों ही गाड़ियां धूं-धूं कर जलने लगी. दोनों ही गाड़ियों में सवार लोगों ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई.

विज्ञापन

पटना: जेपी सेतु पर गुरुवार (5 जून 2025) को कार और पिकअप वैन की टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते दोनों ही गाड़ियां धूं-धूं कर जलने लगी. कार सवार ड्राइवर ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना पाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में पाया. हालांकि, तब तक दोनों गाड़ियां कबाड़ बन गईं. हादसे के बाद जेपी सेतू पर दोनों ओर से कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

काफी देर बाद आग पर काबू

जानकारी के अनुसार आग की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. जेपी सेतु पर तुरंत वाहनों की आवाजाही रोक दी गई. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आ गईं और आग बुझाने की कवायद शुरू की गई. काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मरीन ड्राइव पर भी लगा भीषण जाम

इस घटना की वजह से मरीन ड्राइव पर भी भीषण जाम लग गया. जानकारी मिली है कि पहले कार के इंजन में आग पकड़ी. इसके बाद उसने आगे खड़ी पिकअप वैन को भी चपेट में ले लिया. आग से दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह जल गईं. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन