Bihar News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में ट्रांसफर पोस्टिंग का दौर लगातार जारी है. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग की सारी प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहती है. इसी क्रम में आज (5 जून 2025) को बीएएस के 16 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार सरकार के अधिकारियों के तबादले का सिलसिला लगातार जारी है. नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता, उप सचिव और इन सभी पदों के  समकक्ष स्तर के 16 अधिकारियों का तबादला किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तबादले की अधिसूचना जारी

राज्यपाल के आदेश पर सरकर ने अवर सचिव विनोद कुमार सिंह के हस्ताक्षर से इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी की है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किए गए इस अधिसूचना में लिखा गया है कि उक्त पदाधिकारियों को धारित पद से स्थानांतरित किया जाता है. साथ ही उन्हें अगले आदेश तक अधिसूचना में दिए गए स्थान पर पदस्थापित किया जाता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कौन कहां भेजे गए?

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम चंपारण के अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह को सूचना जनसंपर्क विभाग, बिहार में अपर सचिव बनाया गया है. वहीं सुपौल के अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी को सामान्य प्रशासन विभाग में प्रशासनिक पदाधिकारी बनाया गया है. समस्तीपुर के नगर आयुक्त कुमार देवेंद्र को जल संसाधन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें: Muzaffarpur Rape Case: दुष्कर्म पीड़ित परिवार के लिए आ��े आई बिहार सरकार, मिलेंगे 8 लाख, घर और पेंशन, पहली किस्त जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन