Patna Traffic Route: 23 दिसंबर को पटना के बेली रोड, आयकर गोलंबर और इन रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, जानिये वैकल्पिक रास्ते
Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Dec 2025 8:42 AM
23 दिसंबर को पटना में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Patna Traffic Route: 23 दिसंबर को पटना के कई इलाकों में गाड़ियां नहीं चलेंगी. दरअसल, नितिन नबीन के रोड शो के कारण बेली रोड, आयकर गोलंबर के अलावा कई रूटों पर चार घंटे के लिये गाड़ियां नहीं चलेंगी. लेकिन लोगों के लिये वैकल्पिक रूट की व्यवस्था रहेगी.
Patna Traffic Route: पटना में 23 दिसंबर को चार घंटे के लिए ट्रैफिक बदलाव किया गया है. बेली रोड पर डुमरा टीओपी से आयकर गोलंबर तक और वीरचंद पटेल पथ पर गाड़ियां नहीं चलेंगी. दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का 23 दिसंबर को रोड होने वाला है. जो कि पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर अरण्य भवन, शेखपुरा मोड़, पटेल भवन, पुनाइचक, हाइकोर्ट, ऊर्जा भवन, आयकर गोलंबर होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय और मिलर हाई स्कूल तक होगा.
12 से 4 बजे तक नहीं चलेंगी गाड़ियां
जानकारी के मुताबिक, शो को लेकर 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक और वीआईपी कार्यक्रम की समाप्ति तक निर्धारित रूट पर सिर्फ अग्निशमन, एंबुलेंस, शव वाहन, मरीजों के वाहन, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन और पासधारी वाहनों के आवागमन की अनुमति रहेगी. जिला परिवहन कार्यालय से एयरपोर्ट की ओर आने-जाने वाली गाड़ियों को दिशा के अनुसार टमटम पड़ाव फुलवारीशरीफ और जगदेव पथ के रास्ते भेजा जायेगा.
इसके अलावा पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक किसी भी प्रकार की पार्किंग की पूरी तरह से मनाही रहेगी. एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए आने वाले कार्यकर्ताओं को अपनी गाड़ियां बाहरी पार्किंग में ही लगाने होंगे. यात्रियों से अपील की गयी है कि रोड शो के समय कम-से-कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें.
ये रहेंगे डायवर्ट रूट
सगुना मोड़ और दानापुर से पूरब की ओर आने वाली गाड़ियां जगदेव पथ, आशियाना-दीघा रोड, दीघा-कुर्जी-राजापुर पुल होकर जा सकेंगे. बेली रोड पर डुमरा टीओपी से आयकर गोलंबर तक और डाकबंगला से पश्चिम जाने वाली गाड़ियों को बुद्ध मार्ग, आर-ब्लॉक, गर्दनीबाग और अनिसाबाद गोलंबर के रास्ते भेजा जायेगा. वीरचंद पटेल पथ पर आर-ब्लॉक से आयकर गोलंबर तक गाड़ियों के चलने पर रोक रहेगी.
पार्किंग की अलग से होगी व्यवस्था
रोड शो में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं और आम लोगों की छोटी गाड़ियों की पार्किंग जीपीओ गोलंबर से आर-ब्लॉक नीचे तक तय की गयी है, जबकि बड़ी गाड़ियों और बसों की पार्किंग अटल पथ पर एक लेन में की जायेगी. प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय में वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें.
Also Read: Bihar Bhumi: बिहार की जिला परिषदें जमीन के दम पर आर्थिक रूप से होगी मजबूत, जानिये क्या है खास तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










