दरभंगा: सनकी पति ने की पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या, सिर को लोहे से कूचा

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News hayaghat husband attacks wife children egg farm-murder dmch investigation

घटनास्थल अंडा फार्म की तस्वीर

Darbhanga News: हायाघाट में एक अंडा फार्म में काम करने वाले शख्स ने विवाद के बाद पत्नी और तीन बच्चों पर जानलेवा हमला किया. हमले में पत्नी और तीनों बच्चों की मौत हो गई है, जबकि सनकी ने खुद को जख्मी कर लिया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा के हायाघाट से कमलेंद्र झा की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंदनपट्टी गांव के चौर में स्थित एक अंडा फार्म में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में सनकी पति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर हत्या दिया. इसके बाद स्वयं को जख्मी कर लिया. इस हमले में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी और सदर डीएसपी राजीव कुमार समेत कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है.

सनकी पति ने पूरे परिवार पर किया हमला

जानकारी के अनुसार, मृत पत्नी की पहचान बंगाल के दालकोला जिला के कुंडी थाना क्षेत्र के निवासी संदीप दास की पत्नी फूल कुमारी दास (30) और बच्चे ह्रदय दास (7) और संध्या दास (6) जबकि तीसरे पांच वर्षीय मासूम सोन दास के रूप में हुई है. आरोपी पति मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के करणडीही थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है. मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पति में अहले-सुबह विवाद हुआ, जिसके बाद डंडा, राड आदि से पीट-पीटकर संदीप ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी. और फिर खुद को भी जख्मी कर लिया. इधर, पतोर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

पुलिस ने घटनास्थल को किया सील

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल है.

मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम

मौके पर एफएसएल टीम के साथ साथ डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेडडी, सीटीएसपी अशोक कुमार चौधरी और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने पंहुच कर पुरे मामले की तहकीकात की. एसएसपी ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में यह घटना घटी है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन