जाले थाना में कवच परियोजना के तहत मानव व्यापार व बाल विवाह उन्मूलन पर कार्यशाला
शपथ लेते पुलिस कर्मी | Prabhat Khabar Network
जाले थाना परिसर में जिला पुलिस और सेंटर डायरेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में कवच परियोजना के तहत सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें मानव व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया.
Darbhanga News: थाना परिसर में शनिवार को जिला पुलिस प्रशासन और सेंटर डायरेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में कवच परियोजना के तहत मानव व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह एवं बंधुआ मजदूरी उन्मूलन को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था.
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल, एसआई दीपशिखा और कवच परियोजना की प्रखंड समन्वयक निशा कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. इस दौरान प्रतिभागियों ने मानव व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ ली. साथ ही प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, शिक्षा और उसके अधिकार सुनिश्चित कराने का संकल्प भी लिया.
पंचायतों और स्कूलों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
कार्यक्रम के समापन पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने सभी पंचायतों और स्कूलों में चौपाल, बाल सभा, रैली तथा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही मानव व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त किया जा सकता है.
कई अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद
कार्यशाला में पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, चौकीदार तथा सेंटर डायरेक्ट, दरभंगा की कवच परियोजना की जाले प्रखंड समन्वयक निशा कुमारी सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए