प्लेटफॉर्म पर बंधी भैंस, जगदीशपुर हॉल्ट पर यात्री सुविधाओं का हाल बेहाल

Updated:
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर बंधी भैंस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जगदीशपुर हॉल्ट यात्री सुविधाओं के अभाव में बदहाल है. स्टेशन कार्यालय और प्लेटफॉर्म पर गंदगी का अंबार है, टूटी बेंच और पेयजल की सुविधा न होने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

Darbhanga: सकरी-हरनगर रेलखंड पर स्थित जगदीशपुर हॉल्ट यात्री सुविधाओं के अभाव में बदहाल है. यहां यात्रियों के लिए न तो टिकट की सुविधा है और न ही पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस कारण हॉल्ट से यात्रा करने वाले लोगों को मजबूरी में बिना टिकट यात्रा करनी पड़ती है.

विज्ञापन

हॉल्ट के स्टेशन कार्यालय सहित पूरे प्लेटफॉर्म पर गंदगी का अंबार लगा है. यात्रियों को नाक पर रूमाल रखकर आवागमन करना पड़ता है. रेलवे ट्रैक पर बड़े-बड़े घास उग आये हैं. यात्रियों के बैठने के लिए बनाये गये स्थान के आसपास स्थानीय लोग मवेशी बांधकर रखते हैं.

पानी नहीं, टूटी बेंच से यात्रियों की परेशानी

जगदीशपुर हॉल्ट पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है. यात्रियों के बैठने के लिए लगायी गयी बेंच भी टूट चुकी है. ऐसे में ट्रेन के इंतजार के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

स्टेशन कार्यालय की स्थिति भी बदहाल है. कार्यालय के दरवाजे पर लगे ताले में जंग लगा हुआ है. इससे स्थानीय लोगों को प्रतीत होता है कि कार्यालय लंबे समय से नहीं खोला गया है.

बिजली की व्यवस्था नहीं, शाम होते ही सुरक्षा की चिंता

हॉल्ट पर बिजली की भी व्यवस्था नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है. इससे ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों में सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, हॉल्ट पर बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण खासकर शाम और रात के समय यात्रियों को अधिक परेशानी होती है.

कई गांवों के लोग करते हैं यहां से यात्रा

दुर्गा शर्मा, प्रेम शर्मा, लीला देवी, संगीता देवी, सीता देवी, चक्का के रोशन शर्मा और बाजितपुर के मो. जाकिर सहित कई लोगों ने बताया कि जगदीशपुर, फतेहपुर, गोपालपुर, बाजितपुर, चक्का, चकवसावन और गेना समेत कई गांवों के लोग इस हॉल्ट से यात्रा करते हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार, जगदीशपुर हॉल्ट पर अप और डाउन मिलाकर दो जोड़ी ट्रेनें चलती हैं. इसके बावजूद यहां यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं.

जिम्मेदार अधिकारी ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब

हॉल्ट की समस्याओं के संबंध में पूछे जाने पर सीसीआइ लखन राय ने कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने संवेदक से पूछकर जानकारी देने की बात कही.

यह भी पढ़ें

परिसीमन समिति की जिम्मेदारी मिलने पर ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल का सम्मान, बोले- जनभावनाओं को रखूंगा प्राथमिकता

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन