केमिस्ट हड़ताल पर प्रशासन सख्त, बक्सर में मरीजों को राहत देने की तैयारी

Author Ragini Sharma|Edited by raginisharma
Updated:
विज्ञापन
medicine

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: 20 मई को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की देशव्यापी हड़ताल के दौरान बक्सर जिले में मरीजों की सुविधा के लिए 30 प्रमुख मेडिकल हॉल को अनिवार्य रूप से खुला रखने का आदेश जारी किया गया है. इसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की चयनित दवा दुकानें शामिल हैं.

विज्ञापन

Bihar News: (ओंकार नाथ मिश्र) ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई को घोषित देशव्यापी बंद रहेगी. इसको देखते हुए बक्सर जिला प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहम निर्णय लिया है. प्रशासन ने जिले के 30 प्रमुख मेडिकल हॉल को बंदी के दिन अनिवार्य रूप से खुला रखने का निर्देश दिया है. यह आदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा-3 के तहत जारी किया गया है. ताकि आपात स्थिति में किसी भी मरीज को दवा के लिए परेशान न होना पड़े.

बंद के दौरान भी मिलेंगी आवश्यक दवाएं

औषधि निरीक्षक प्रमोद कुमार दास ने बताया कि हड़ताल के दौरान मरीजों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए चयनित औषधि विक्रय केंद्रों को खुला रखने का निर्देश दिया गया है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध हो सकें.

बक्सर शहर में खुलेंगे 8 प्रमुख मेडिकल हॉल

जिला मुख्यालय बक्सर में कुल 8 मेडिकल हॉल को खुले रखने का आदेश दिया गया है। इनमें शामिल हैं–

  • लक्ष्मी मेडिकल हॉल (सदर अस्पताल के सामने)
  • आदित्य मेडिकल हॉल (सदर अस्पताल के सामने)
  • फरिदिया मेडिकल हॉल (पीपी रोड)
  • इंडियन मेडिकल हॉल (धोबीघाट)
  • अग्रवाल मेडिकल हॉल (मेन रोड)
  • विशाल मेडिकल हॉल (गोलंबर के पास)
  • न्यू हंसराज मेडिको (स्टेशन रोड)
  • ग्रीन मेडिको (स्टेशन रोड)

औषधि निरीक्षक अजय कुमार रसिक ने इसकी पुष्टि की है.

ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुलेंगे चयनित मेडिकल स्टोर

प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार डुमरांव और आसपास के क्षेत्रों सहित कई ग्रामीण इलाकों में भी चयनित मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इनमें शामिल हैं–

  • न्यू शुभम मेडिकल (डुमरांव)
  • गोल्डेन मेडिकल हॉल (डुमरांव)
  • सिंह मेडिकल हॉल (डुमरांव)
  • सरस्वती मेडिकल हॉल (कृष्णाब्रह्म)
  • नारायण मेडिकल हॉल (कृष्णाब्रह्म)
  • श्री निवास मेडिकल हॉल (कोरानसराय)
  • शिवलोक मेडिकल हॉल (कोरानसराय)
  • सुशीला मेडिकल हॉल (नया भोजपुर)
  • आदर्श मेडिकल हॉल (नावानगर)
  • शिवम मेडिकल हॉल (सोनवर्षा)
  • आनंद मेडिकल हॉल (सोनवर्षा)
  • विजय मेडिकल हॉल (महादेवगंज, सोनवर्षा)
  • न्यू जायसवाल मेडिकल हॉल (चौसा)
  • न्यू नेहा मेडिकल हॉल (भलुहां)
  • राजेंद्र मेडिकल हॉल (तियरा)
  • अशोक मेडिकल हॉल (बन्नी)
  • न्यू तारा मेडिकल हॉल (धनसोईं)
  • विकास मेडिकल हॉल (धनसोईं)
  • राहुल मेडिकल हॉल (सिमरी)
  • संतोष मेडिकल हॉल (ब्रह्मपुर)
  • गोविंद मेडिको (ब्रह्मपुर)
  • अशोक मेडिकल हॉल (रघुनाथपुर)

प्रशासन का उद्देश्य

प्रशासन का कहना है कि बंदी के दौरान आम जनता और मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है चयनित मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से आपातकालीन दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.

Also Read:फार्मर रजिस्ट्री में बक्सर की बड़ी उपलब्धि, समीक्षा बैठकें से पहले प्रशासन ने तेज की तैयारियां

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन