ePaper

Patna News: तेज रफ्तार ट्रक ने 8वीं क्लास के छात्र को कुचला, मौके पर हुई मौत

Updated at : 07 Aug 2025 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News (सांकेतिक फोटो)

Patna News:राजधानी पटना के पालीगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बिक्रम-पालीगंज मार्ग पर एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार स्कूली छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.

विज्ञापन

Patna News: पटना. राजधानी पटना के पालीगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई. हादसा बिक्रम-पालीगंज मार्ग पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया. मृतक की पहचान अविनाश कुमार (12 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिक्रम थाना क्षेत्र के मसौढा तेलपा गांव का रहने वाला था.

मौके पर ही मौत

अविनाश रोज की तरह आज भी साइकिल से अपने गांव से बिक्रम बाजार स्थित एक प्राइवेट कोचिंग में पढ़ाई के लिए गया था. पढ़ाई खत्म कर घर लौटते समय जब वह बिक्रम बाजार के HDFC बैंक के पास पहुंचा, तभी असपूरा लख के पहले पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया. हादसे में अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई. घटना सुबह करीब 8:45 बजे की बताई जा रही है.

ट्रक का चालक फरार

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को भागते हुए पकड़ लिया और उसे अपने कब्जे में लिया. हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है. घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया और ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया.

काफी संकरी है सड़क

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिक्रम बाजार की सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण फैला हुआ है, जिससे सड़क काफी संकरी हो गई है और आए दिन हादसे होते रहते हैं. उन्होंने बताया कि कई बार प्रशासन से शिकायत के बावजूद अतिक्रमण के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है.

फरार चालक की तलाश जारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि HDFC बैंक के पास एक स्कूली छात्र को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना AIIMS भेजा गया है. अविनाश की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है.

Also Read: बिहार की राजनीति में कमजोर होता बाहुबल, विरासत बचाने की जद्दोजहद में कई नेता

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन