ePaper

PHOTOS: पटना में खतरे के निशान के बेहद करीब गंगा, देखिए घाटों की सीढ़ियों पर कैसे चढ़ा पानी..

Updated at : 12 Aug 2023 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: पटना में खतरे के निशान के बेहद करीब गंगा, देखिए घाटों की सीढ़ियों पर कैसे चढ़ा पानी..

बिहार में लगातार हुई बारिश की वजह से अब राजधानी पटना समेत सूबे की प्रमुख नदियों में उफान है. पटना में गंगा अब खतरे के निशान से बेहद करीब है.गंगा का पानी राजधानी की घाटों की सीढ़ियों पर चढ़ चुका है. देखिए पटना गंगा घाट की तस्वीरें..

विज्ञापन
undefined

पटना में खतरे के निशान के करीब गंगा का जल स्तर पहुंच गया है और शुक्रवार को गांधी घाट पर खतरे के निशान से यह महज दो सेंटीमीटर दूर था. जिस तरह से नदी का जलस्तर बढ़ रहा था देर रात तक इसके खतरे के सीमा को पर कर जाने की आशंका थी.

undefined

शुक्रवार को लगातार जलस्तर में वृद्धि जारी रही. गुरुवार की तुलना में गांधी घाट पर इसमें जल स्तर में 0.04 मीटर की वृद्धि दर्ज की गयी . यह 48.58 मीटर दर्ज किया गया जबकि यहां खतरे का निशान 48.60 मीटर है .

undefined

बीते वर्ष के 11 अगस्त की तुलना में 1.32 मीटर अधिक है जबकि वर्ष 2021 के 11 अगस्त की तुलना में 1.27 मीटर कम है. वहीं दीघा घाट गंगा में जल स्तर में 0.09 मीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है. यह 49 .57 मीटर था जबकि खतरे का निशान 50.45 मीटर है. यहां भी खतरे के निशान से कम मीटर से कम की दूरी बची थी.

undefined

बिहार में लगातार हुई बारिश की वजह से राजधानी समेत सूबे की नदियों में उफान है.

undefined

पटना के गंगा घाटों में सीढ़ी तक पानी अब पहुंच चुका है. वहीं अभी और बारिश होने की आशंका है जिससे जलस्तर में बढ़ोतरी होगी.

undefined

पटना गंगा घाट पर युवक जान जोखिम में डालकर गंगा में छलांग लगाते देखे जाने लगे हैं. ऐसे में कोई हादसा होने की संभावना बढ़ती है.

undefined

पटना के गंगा घाट पर अब पानी सीढ़ियों पर चढ़ चुका है. एनआईटी घाट और वंशी घाट का नजारा कुछ ऐसा है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन