ePaper

लग्न में मुजफ्फरपुर की लहठी की बढ़ी ऑनलाइन डिमांड, इ-कॉमर्स से कारोबार में 30 प्रतिशत तक आयी तेजी

Updated at : 01 Dec 2020 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
लग्न में मुजफ्फरपुर की लहठी की बढ़ी ऑनलाइन डिमांड, इ-कॉमर्स से कारोबार में 30 प्रतिशत तक आयी तेजी

देश के कई राज्यों के अलावा दूसरे देशों में रहनेवाले भारतीय भी ऑनलाइन मार्केंटिंग के माध्यम से इसे मंगा रहे हैं.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. लाह की नक्काशी व मजबूती के लिए मशहूर मुजफ्फरपुर की लहठी की लगन में ऑनलाइन मार्केंटिंग में पैठ बढ़ी है. देश के कई राज्यों के अलावा दूसरे देशों में रहनेवाले भारतीय भी ऑनलाइन मार्केंटिंग के माध्यम से इसे मंगा रहे हैं.

इस वजह से इस साल लहठी का कारोबार 20 से 30 फीसदी तक बढ़ा है. यहां से लहठी विभिन्न प्रदेशों के अलावा नेपाल, अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न देशों में भेजी जा रही है. शादियों के लग्न के समय लहठी की डिमांड काफी बढ़ जाती है.

मुजफ्फरपुर में लहठी की चुनरी सेट 100 रुपये से लेकर जरी वाली सेट 25 हजार रुपये तक की कीमत में बिक रही है. भारी मांग के कारण शहर में लहठी का सालाना कारोबार एक अरब रुपये के आंकड़े को पार कर गया है.

मुजफ्फरपुर की लहठी का कितना क्रेज है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक दुकानदार ने शादी के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को बतौर उपहार लहठी भेजी थी.

अमेजन व फ्लिपकार्ट पर दर्जनों वेराइटी

इ-कॉमर्स कंपनी अमेजन व फ्लिपकार्ट पर मुजफ्फरपुर की लहठी की अनेक वेराइटी भरी पड़ी है. बड़ी संख्या में ग्राहक ऑर्डर देकर खरीदारी कर रहे हैं. इस्लामपुर मंडी के लहठी विक्रेता राहत बताते हैं कि उन्होंने अमेजन व फ्लिपकार्ट पर रजिस्ट्रेशन करा रखा है.

जैसे ही कोई ग्राहक किसी लहठी का ऑर्डर देता है, कंपनियां वेराइटी कोड व संख्या इ-मेल कर देती हैं. यहां से ग्राहक के पते पर लहठी भेज दी जाती है. कंपनियां पेमेंट का कुछ कमीशन काट कर उनके अकाउंट में रुपये ट्रांसफर कर देती हैं.

लहठी निर्माण से जुड़े करीब 2000 कारीगर

मुजफ्फरपुर में लहठी निर्माण से दो हजार कारीगर जुड़े हैं. कई कारखाने इस्लामपुर में हैं, तो कई शहर के बाहर चल रहे हैं. कुछ कारीगर छोटा-सा कारखाना खोलकर भी काम कर रहे हैं.

ये दुकानदारों से ऑर्डर लेकर लहठी तैयार करते हैं. वाट्सएप से दुकानदार लहठी की डिजाइन व संख्या कारीगरों को भेजते हैं. इस कारोबार से करीब 25 हजार से अधिक लोगों की आजीविका चल रही है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन