नीतीश कुमार हुए राबड़ी के दाबत-ए-इफ्तार में शामिल, लालू परिवार ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2022 6:38 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब पांच साल बाद इफ्तार में शामिल होने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे हैं. लालू परिवार ने उनका स्वागत किया है. इफ्तार पार्टी में राजद के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं. लालू परिवार के सभी सदस्य मौजूद हैं.

विज्ञापन

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब पांच साल बाद इफ्तार में शामिल होने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे हैं. लालू परिवार ने उनका स्वागत किया है. इफ्तार पार्टी में राजद के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं. लालू परिवार के सभी सदस्य मौजूद हैं. राबड़ी देवी के ठीक बगल में उनकी बहू राजश्री भी बैठी थी. नीतीश कुमार के एक ओर सिद्दीकी तो दूसरी ओर तेजस्वी और तेज प्रताप बार बारी से बैठे. नीतीश कुमार इससे पहले 2017 में मकर संक्रांति के दिन राबड़ी आवास आये थे.

पैदल ही पहुंचे नीतीश कुमार

पटना में नीतीश कुमार जहां रहते हैं, वहां से चंद कदमों पर लालू-राबड़ी का आवास है, जहां आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पैदल ही पहुंच गये. तेजस्वी यादव, तेजप्रताप सहित पार्टी के कई नेताओं ने दरबाजे पर ही मुख्यमंत्री का स्वागत किया. आंगन में बने मंडप पर राबड़ी देवी, मीसा भारती, राजश्री यादव ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर कई राजद नेता मौजूद रहे. तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

भाजपा नेता भी रहे मौजूद

इफ्तार पार्टी में भारी संख्या में रोजेदार भी शामिल हुए. इफ्तार पार्टी में सभी दल के लोग शामिल है. भाजपा के मंत्री शाहनवाज हुसैन, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा भी इफ्तार में शामिल हुए हैं. लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान भी वहां पहुंचे हैं. तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान के करीब खड़े एक नेता से पूछा कि चिराग पासवान कब पार्टी दे रहे हैं. काफी खुशनुमा माहौल में इफ्तार में का आयोजन किया जा रहा है.

तेज प्रताप की शादी के बाद पहली बार स्वीकारा निमंत्रण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच साल बाद लालू-राबड़ी के घर पर पहुंचे हैं. पिछली बार सीएम नीतीश तेजप्रताप यादव की शादी में शामिल हुए थे. तेजप्रताप की शादी के बाद आज आरजेडी के इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए है. लंबे अर्से बाद भाजपा के दूसरे सबसे बड़े नेता अमित शाह बिहार के दौरे पर आ रहे हैं और उनके आगमन के कुछ घंटे पहले नीतीश कुमार इफ्तार की दावत के बहाने लालू-राबड़ी के आवास पहुंच गये हैं.

कोई राजनीतिक मायने नहीं

पत्रकारों से बात करते हुए उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैंने और सुशील मोदी जी ने इफ़्तार दिया था,वहां भी नीतीश कुमार आए थे। यहां तेजस्वी यादव ने इफ़्तार दिया है। हमें भी बुलाया गया था, हम आ गए। इसमें कोई राजनीतिक मामला निकालने की जरूरत नहीं है.

पहली बार पिता के बगैर आया हूं

इसी प्रकार नये समीकरण के सवाल पर लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने मीडिया से कहा कि नहीं ऐसी कोई संभावना नहीं है. इफ़्तार की दावत को राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में देखना बिल्कुल भी उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि पिता के निधन के बाद पहली बार 10 सर्कुलर रोड़ आवास आया हूं. पहली बार बिना पिता के यहां आया हूं. बचपन में छठ के समय यहां आता था लंबे समय से लालू परिवार से पारिवारिक संबंध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन