दो बाइकों की टक्कर में दो जख्मी
Author Vishal kumar
Updated:
विज्ञापन

कहुआरा गांव के समीप हुई घटना
विज्ञापन
कहुआरा गांव के समीप हुई घटना
प्रतिनिधि,
नारदीगंज.
नारदीगंज-नवादा सड़क मार्ग में कहुआरा गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना सोमवार की रात में घटी है. इस घटना में दोनों बाइक सवार जख्मी हो गये. एक जख्मी की पहचान रोह थाना क्षेत्र के सिउर निवासी सुजेश कुमार उम्र 40 बतायी गयी है. साथ ही दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है. थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि जख्मी हालत में दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारदीगंज में दाखिल कराया गया. वहां कार्यरत चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










