शेड काटकर मार्बल दुकान से नकदी की चोरी
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 20 Feb 2026 5:39 PM
दुकान से डीवीआर अपने साथ ले गये चोर
दुकान से डीवीआर अपने साथ ले गये चोर प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. नगर क्षेत्र के मेन रोड स्थित एक मार्बल दुकान में चोरी की घटना हुई है. चोरों का दुस्साहस इतना था कि उन्होंने ऊपर का शेड काटकर दुकान में प्रवेश किया और इत्मीनान से चोरी की. दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी उन्होंने अपने साथ ले गये. मिली जानकारी के अनुसार, चोर केवल नकदी ढूंढ रहे थे. इसी कारण उन्होंने सामान और रखे रजिस्टर इधर-उधर बिखेर दिये. हालांकि, नकदी के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज स्टोर करने वाली डीवीआर भी चोरी कर ली गयी. दुकानदार जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि ऊपर का शेड उखड़ा हुआ है और टेबल व गैराज का सामान तितर-बितर पड़ा है. फॉरेंसिक टीम ने की जांच शुरू पीड़ित दुकानदार ने तुरंत थाने को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर सैंपल इकठ्ठा किये. मिली जानकारी के अनुसार, आइटीआइ मोड़ के सामने स्थित यह मार्बल दुकान गुरुवार की रात चोरी का शिकार हुई. दुकानदार पंकज कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि चोरों ने ऊपर का शेड उखाड़ कर अंदर प्रवेश किया और गैराज में रखी लगभग 2,500 रुपये नकदी और दुकान के अंदर-बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर चोरी कर ली. पुलिस जांच में जुटी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक उमाशंकर सिंह ने बताया कि घटना की जांच जारी है. आसपास लगे अन्य सीसीटीवी और तकनीकी मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जायेगा. फिलहाल, दुकानदार की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. बता दें कि मेन रोड के व्यस्त इलाके में हुई चोरी की घटना से पुलिस की गश्ती की प्रभावशीलता पर सवाल उठना लाजमी है. इस प्रकार की घटनाएं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित होती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










