ePaper

इ-रिक्शे से 102 बोतल विदेशी शराब जब्त

Updated at : 20 Feb 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
इ-रिक्शे से 102 बोतल विदेशी शराब जब्त

इ-रिक्शे को पकड़ने के क्रम में पुलिस कर्मियों को लगीं चोटें

विज्ञापन

इ-रिक्शे को पकड़ने के क्रम में पुलिस कर्मियों को लगीं चोटें प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. होली से पहले शराब तस्करों ने झारखंड से विभिन्न वाहनों के माध्यम से शराब की तस्करी शुरू कर दी है. बड़े वाहनों और सामान लदे तहखानों में अवैध शराब की तस्करी हो रही है, लेकिन अब इ-रिक्शा से भी झारखंड से बिहार शराब पहुंचाई जा रही है, जिसे देखकर किसी को विश्वास नहीं हो सकता है. झारखंड के सीमावर्ती नवादा जिले से उत्पाद विभाग ने एक इ-रिक्शा से 102 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. मौके से एक तस्कर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नालंदा जिले के गिरियक पुरैनी के दिलीप राम, जो पहले भी उत्पाद अभियोग में शामिल रह चुका है, गोविंदपुर होकर इ-रिक्शा से विदेशी शराब ला रहा है. इस सूचना के आधार पर दुधैली ओवरब्रिज के पास एक इ-रिक्शा को रुकने का इशारा किया गया. जैसे ही रिक्शा चालक भागने लगा, उत्पाद टीम के कर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक और तस्कर इ-रिक्शा छोड़कर भीड़ में गुम होकर फरार हो गया. इस दौरान तस्कर का मोबाइल गाड़ी में ही छूट गया. इस कार्रवाई के दौरान उत्पाद कर्मियों को चोटें भी आयीं. जब वाहन की तलाशी ली गयी, तो सीट के नीचे बने बॉक्स में रॉयल स्टैग 180 एमएल की 16 बोतल, इसी ब्रांड की 750 एमएल की 83 बोतल और ब्लेंडर्स प्राइड अल्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की 750 एमएल की तीन बोतल जब्त की गयी. कुल मिलाकर 102 बोतल शराब है, जिसकी मात्रा 67.380 लीटर बतायी जाती है. इ-रिक्शा की निबंधन संख्या अंकित नहीं थी. वाहन की चेसिस संख्या और जब्त किये गये मोबाइल के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फरार शराब तस्कर के खिलाफ बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक मद्य निषेध न्यूटन ने किया. सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध सुमन भारती, सिपाही मो. इरफान अंसारी और गृह रक्षक सागर सहयोगी थे.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन