पहली पाली में 328 व दूसरी में 350 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, आज सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

NAWADA NEWS.मैट्रिक परीक्षा–2026 के तीसरे दिन गुरुवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है.
मैट्रिक परीक्षा का तीसरा दिन शांतिपूर्ण संपन्न फ़ोटो कैप्शन-परीक्षा केंद्र की जांच करते सदर एसडीओ प्रतिनिधि, नवादा नगर. मैट्रिक परीक्षा–2026 के तीसरे दिन गुरुवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है. प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक संचालित हो रही है. जिला नियंत्रण कक्ष से सभी केंद्रों की लगातार निगरानी की गयी. केंद्राधीक्षकों व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश, बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी व सुव्यवस्थित प्रवेश-निकास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गयी थी. पहली पाली में कुल 16,782 परीक्षार्थियों में से 16,454 उपस्थित रहे, जबकि 328 अनुपस्थित पाये गये. वहीं द्वितीय पाली में 18,039 में से 17,689 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 350 अनुपस्थित रहे. दोनों पालियों की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ देखी गयी, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से व्यवस्था सुचारू बनी रही. 20 फरवरी को दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी. जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




