‘बिहार विद्या साथी’ ऐप से आसान होगी पढ़ाई, 24 घंटे विद्यार्थियों को मिलेगा वन-टू-वन ट्यूटर सपोर्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर
Nawada News : बिहार विद्या साथी लर्निंग प्लेटफॉर्म के जरिए छात्रों को 24x7 लाइव ट्यूटर और एआई आधारित शिक्षा मिलेगी। जानिए कैसे डाउनलोड करें और क्या हैं इसके फायदे।
Nawada News : जिले के सभी सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24x7, 1:1 इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘बिहार विद्या साथी’ की शुरुआत के बाद ऐप डाउनलोड कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान 24 घंटे उपलब्ध कराया जाएगा.
आपके शहर में
कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क लाइव शिक्षा
प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के प्राचार्य अनिल साहा ने बताया कि ‘बिहार विद्या साथी’ के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई और अधिक आसान एवं सुगम होगी. विद्यार्थियों के लिए 24x7 ऑनलाइन शिक्षक उपलब्ध रहेंगे. कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क लाइव शिक्षा के साथ अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ने की सुविधा मिलेगी.
जिले के मॉडल स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
जिले के सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल बनाए गए हैं, जहां हजारों विद्यार्थियों को इस सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है. इसके लिए विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराये जा रहे हैं और उनके मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया जा रहा है. 24x7 वन-टू-वन लाइव ट्यूटर सपोर्ट के लिए करीब 75 हजार शिक्षक उपलब्ध रहेंगे.
पढ़ाई के दौरान पाठ से संबंधित किसी भी समस्या का निःशुल्क एवं त्वरित समाधान, अनलिमिटेड पढ़ाई तथा एआई टूल्स के माध्यम से कॉन्सेप्ट लर्निंग की सुविधा भी विद्यार्थियों को मिलेगी. इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से प्राप्त हो सकेगा.
जेई और नीट की तैयारी में भी मिलेगी मदद
‘बिहार विद्या साथी’ के माध्यम से बिहार बोर्ड की पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट की तैयारी में भी सहायता मिलेगी. इसके अलावा एआई आधारित डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी. इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक संसाधनों तक सहज पहुंच मिल सकेगी.
ऐप डाउनलोडिंग में तेजी के लिए नोडल अधिकारी प्रतिनियुक्त
ऐप डाउनलोडिंग की प्रक्रिया को तेज करने के लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से एक नोडल अधिकारी भी प्रतिनियुक्त किया गया है. विभाग की ओर से मॉडल विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच ऐप के उपयोग और इसकी सुविधाओं को लेकर भी जानकारी दी जा रही है.
Also Read : जनता दरबार में पहुंचे 24 आवेदन, डीएम ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का दिया निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए