जनता दरबार में पहुंचे 24 आवेदन, डीएम ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं को सुनते डीएम  | Prabhat Khabar Network

Begusarai News : बेगूसराय में डीएम रिची पांडेय ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े 24 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Begusarai News : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के तहत समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अपने आवेदन प्रस्तुत किये.

आपके शहर में

विज्ञापन

भूमि विवाद और दाखिल-खारिज से जुड़े मामले रहे प्रमुख

जनता दरबार में कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण, राजस्व प्रशासन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले प्रमुख रहे. जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों का क्रमवार अवलोकन किया और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें.

जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का माध्यम

जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी एवं सशक्त माध्यम है. राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की शिकायत का पारदर्शी, संवेदनशील एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

उन्होंने अधिकारियों को सभी मामलों की निष्पक्ष जांच करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित आवेदकों को उनके मामलों की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराने का निर्देश दिया.

लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं

डीएम ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी, लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि शिकायतों के प्रभावी निष्पादन से आम नागरिकों का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा.

Also Read : नवादा के नियोजन मेले में 350 युवाओं का चयन, 22 निजी कंपनियों ने दिया रोजगार का अवसर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन