रोमांचक फाइनल में कादिरगंज ने युवा होंडा नवादा को तीन विकेट से हराया
Author Vikash Kumar
Updated:
विज्ञापन

NAWADA NEWS. जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सिरदला के लौंद हाइस्कूल में आयोजित ए डिवीजन लीग के फाइनल मुकाबले में कादिरगंज क्रिकेट क्लब ने युवा होंडा नवादा को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से पराजित कर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया.
विज्ञापन
सिरदला ए डिवीजन लीग का खिताब कादिरगंज के नाम
रोमांचक फाइनल में युवा होंडा नवादा को तीन विकेट से हराया
नवादा कार्यालय.
जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सिरदला के लौंद हाइस्कूल में आयोजित ए डिवीजन लीग के फाइनल मुकाबले में कादिरगंज क्रिकेट क्लब ने युवा होंडा नवादा को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से पराजित कर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया. गुरुवार को कादिरगंज क्रिकेट क्लब के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले युवा होंडा की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए युवा होंडा क्रिकेट क्लब की टीम 38 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी.युवा होंडा की ओर से कप्तान दीपक ने 63 रन, अभिनव सिंह ने 41 रन, आर्यन ने 31 रन और आह्वान कश्यप ने 22 रनों का योगदान दिया. कादिरगंज की ओर से रितिक शर्मा और सचिन यादव ने तीन-तीन विकेट लिये, जबकि अर्णव कुमार को दो सफलता मिली.सुभाष की अर्धशतकीय पारी से पलटा मैच
210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कादिरगंज क्रिकेट क्लब की टीम ने 39 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया. कादिरगंज के बल्लेबाज सुभाष कुमार ने शानदार 61 रन बनाये. कप्तान रोहित राज ने 41 रन, सूरज ने 33 रन और सौरभ ने 30 रन का योगदान दिया. इस जीत के साथ युवा होंडा की फाइनल जीतने की उम्मीद टूट गयी. युवा होंडा की ओर से रॉकी राय ने तीन विकेट और दीपक ने दो विकेट लिये.सुदर्शन बने मैन ऑफ द सीरीज
फाइनल में 61 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले सुभाष कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. पूरे टूर्नामेंट में 307 रन बनाने वाले सुदर्शन को मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की ट्रॉफी से नवाजा गया.कादिरगंज के स्पिनर रितिक शर्मा ने कुल 16 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार अपने नाम किया. फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में सिरदला थानाध्यक्ष विकास कुमार, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, बिहार टीम मैनेजर मनीष कुमार, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, क्लब प्रतिनिधि अरुण यादव, खिलाड़ियों के प्रतिनिधि मनीष गोविंद, प्रियेश कुमार विद्यार्थी, पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार, पूर्व मुखिया अनुज कुमार, सुनील कुमार, राजेश कुमार, चयनकर्ता सुभाष प्रसाद, बबलू वर्मा, निशांत कुमार, प्रहलाद कुमार, अमित वर्मा सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे. कादिरगंज की इस ऐतिहासिक जीत से खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










