मिक्सर मशीन का चक्का गिरने से मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NAWADA NEWS.रोह थाना क्षेत्र के सीतापुर मोड़ के समीप बुधवार को एक हादसे में 25 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान मड़रा गांव निवासी वीरेंद्र मांझी के पुत्र एकलव्य कुमार के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

सीतापुर मोड़ के समीप घटना, मकान की छत ढलाई करने जा रहा था युवक प्रतिनिधि, रोह रोह थाना क्षेत्र के सीतापुर मोड़ के समीप बुधवार को एक हादसे में 25 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान मड़रा गांव निवासी वीरेंद्र मांझी के पुत्र एकलव्य कुमार के रूप में की गयी है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार एकलव्य कुमार अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर गोयठाडीह गांव में एक मकान की छत की ढलाई करने जा रहा था. वह ट्रैक्टर पर लदी ढलाई मिक्सर मशीन पर बैठा हुआ था. इसी दौरान सीतापुर मोड़ के पास अचानक मिक्सर मशीन का एक चक्का खुलकर अलग हो गया. चक्का निकलते ही मशीन अनियंत्रित हो गयी और उस पर बैठे मजदूर गिर पड़े. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मशीन से अलग हुआ भारी चक्का सीधे एकलव्य कुमार के शरीर पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही रोह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन