पुलिस की छापेमारी 11 आरोपित गिरफ्तार

Published by : ANIL KUMAR Updated At : 21 May 2025 5:19 PM

विज्ञापन

अकबरपुर के तीन गांवों में छापामारी

विज्ञापन

अकबरपुर के तीन गांवों में छापामारी प्रतिनिधि, अकबरपुर. अकबरपुर थाना की पुलिस तीन गांवों में छापामारी कर 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि कुम्हार बिगहा के गुड्डू सिंह, पवन सिंह, प्रह्लाद सिंह, सूरज सिंह, हीरो सिंह को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, थाना क्षेत्र के कुम्हार बिगहा के मन्नू यादव, जितेंद्र यादव, पंकज कुमार, संतोष यादव व मुकुल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि इन आरोपितों ने एक-दूसरे पर जान मारने की नीयत से लाठी, खंती व पत्थर से हमला किया था. थाने में दोनों पक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसी क्रम में भीखमपुर के राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उस पर शराब के नशे में राहगीरों के साथ गाली-गलौज करने का आरोप था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANIL KUMAR

लेखक के बारे में

By ANIL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन