नवादा: पकरीबरावां पुलिस ने दो फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
Published by : Vikash Jha Updated At : 10 Jun 2026 5:43 PM
फरार चल रहे दो वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
Nawada News: नवादा जिले की पकरीबरावां थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में बड़ी तालाब निवासी दिलीप यादव और पकरीबरावां निवासी मो. आमिर शामिल हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
Nawada News (विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट): नवादा जिले के पकरीबरावां थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और फरार चल रहे अपराधियों व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग मामलों में काफी समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की है. दोनों वारंटी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर थे और अपनी गिरफ्तारी से बच रहे थे.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की हुई पहचान
मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पहला थाना क्षेत्र के बड़ी तालाब, पकरीबरावां निवासी सीताराम यादव का पुत्र दिलीप यादव है. वह एक मामले में न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बावजूद फरार चल रहा था. वहीं दूसरा आरोपी पकरीबरावां निवासी मो. याकूब मलिक का पुत्र मो. आमिर है. वह भी एक अन्य मामले में वारंटी था और पुलिस को उसकी तलाश थी.
न्यायालय के आदेश पर भेजे गए जेल
पुलिस टीम ने दोनों वारंटियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा और कानून से बचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










