किराना दुकानदार से सामान खरीदने में 10 रुपये के कारण विवाद, हमले में युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Nawada Crime News: Six children lose their father

घटनास्थल की तस्वीर

Nawada Crime News : नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में महज 10 रुपये के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा तक पहुंच गया. इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका पटना के पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है, वह आइसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर है. उसकी छह संतानें हैं.

विज्ञापन

Nawada Crime News : (आशुतोष कुमार) नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में महज 10 रुपये के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा तक पहुंच गया. इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका पटना के पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है, वह आइसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर है. उसकी छह संतानें हैं.

10 रुपये के विवाद ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के अनुसार नारदीगंज के निचली बाजार निवासी 31 वर्षीय दीपू लाल मंगलवार की शाम एक किराना दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे थे. सामान खरीदने के बाद बचे हुए पैसों को लेकर दुकानदार से उनकी कहासुनी हो गई. शुरुआत में मामूली लग रहा विवाद कुछ ही देर में गंभीर झगड़े में बदल गया.

कहासुनी के बाद मारपीट का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार विवाद के दौरान मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई. आरोप है कि दीपू लाल के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

पीएमसीएच में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर पीएमसीएच पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे आइसीयू में भर्ती करते हुए उसकी हालत बेहद गंभीर बतायी है. युवक की पत्नी अनुजा देवी ने बताया कि उनके छह बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटियां और एक बेटा है.

घटना से लोगों में आक्रोश

घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद पर इस तरह का हमला पूरे परिवार को बर्बाद कर सकता है. लोगों का मानना है कि क्षणिक गुस्सा और अहंकार कई जिंदगियों को बर्बाद कर रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच

नारदीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि घायल युवक का इलाज चल रहा है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है.

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

घायल के परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है. उनका कहना है कि परिवार को तभी न्याय मिलेगा जब घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है.

Also Read : बेगूसराय में सरकार की बड़ी पहल, पशुपालकों में बांटे गए 36 लाख रुपए

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन