नवादा में नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 125 लीटर महुआ शराब और बाइक जब्त

महुआ शराब के साथ बाइक जब्त
Nawada News : नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 125 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है. पुलिस की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे और संकरी गलियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
Nawada News : (अनिल कुमार) नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 125 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे और संकरी गलियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
गुप्त सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस
अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस टीम संध्या गश्ती, वाहन जांच और शराबबंदी अभियान चला रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति होंडा साइन मोटरसाइकिल से दरियापुर गांव की ओर से शराब लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ जाने वाला है.
स्कूल के पास बिछाया गया जाल
सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम दरियापुर सरकारी विद्यालय के समीप पहुंची. इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार वहां दिखाई दिया. पुलिस वाहन को देखते ही वह घबराकर भागने लगा, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया.
पीछा करने पर बाइक छोड़कर भागा तस्कर
पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति का पीछा किया, लेकिन अंधेरे और संकरी गलियों का लाभ उठाकर वह फरार हो गया. भागने के दौरान तस्कर अपनी मोटरसाइकिल और शराब से भरा बोरा मौके पर ही छोड़ गया.
बोरे से निकली 125 लीटर महुआ शराब
पुलिस ने जब मौके पर बरामद हरे रंग के बोरे की तलाशी ली तो उसमें एक-एक लीटर के 125 प्लास्टिक पाउच मिले. जांच में सभी पाउच में देशी महुआ शराब पाई गई. इस तरह कुल 125 लीटर अवैध शराब बरामद की गई.
बाइक भी हुई जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के साथ तस्कर की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली. जब्त बाइक का निबंधन संख्या जेएच-18/7980 बताया गया है. बरामद शराब और बाइक को थाना लाकर सुरक्षित रखा गया है.
शराबबंदी कानून के तहत दर्ज हुआ मामला
थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और शराब का निर्माण, भंडारण, परिवहन तथा बिक्री कानूनन अपराध है. मामले में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अकबरपुर थाना कांड संख्या 259/26 दर्ज कर लिया गया है.
फरार तस्कर की तलाश में छापेमारी जारी
पुलिस अब फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है.
शराब तस्करों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
अकबरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, 12 साल से फरार नक्सली को धर दबोचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










