नवादा: नरहट छिनतई कांड का पर्दाफाश; 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की बाइक के साथ लूटा गया सामान बरामद

Published by : Vikash Jha Updated At : 10 Jun 2026 6:03 PM

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ रजौली गुलशन कुमार

Nawada News: नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में छात्र से मोबाइल और सोने का लॉकेट छीनने के मामले का पुलिस ने 20 दिनों के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है. एसडीपीओ रजौली गुलशन कुमार ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान की मदद से गया के वजीरगंज से 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त चोरी की दो बाइक और छीना गया मोबाइल बरामद हुआ है. साथ ही लूटा गया सोने का लॉकेट बेचने से मिले रुपये भी जब्त कर लिए गए हैं.

विज्ञापन

Nawada News (रजौली से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट): नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में हुई छिनतई की एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा कर दिया है. मामले में पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट में इस्तेमाल की गई एक बाइक तथा लूटा गया सामान भी बरामद किया गया है.

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एसडीपीओ रजौली गुलशन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिनांक 21 मई 2026 को नरहट थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी अनुज चौधरी के पुत्र राहुल कुमार जब कोचिंग से अपनी साइकिल द्वारा वापस घर लौट रहे थे, तभी जलालपुर महादलित टोला के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए पांच अज्ञात अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनसे ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और गले से सोने का बजरंगबली का लॉकेट छीन लिया था तथा तेजी से मंझवे रोड की तरफ फरार हो गए थे. इस संबंध में पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर नरहट थाना कांड संख्या 156/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था.

गया के वजीरगंज से दबोचे गए पांचों अभियुक्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही थी. इस विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और ह्यूमन इंटेलिजेंस के सटीक समन्वय से दिनांक 9 जून 2026 को बड़ी सफलता हासिल करते हुए गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से घटना में शामिल सभी पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कारीसोवा गांव निवासी अखिलेश कुमार उर्फ बाजों पिता उपेंद्र सिंह, राहुल कुमार पिता ललन सिंह, अजय कुमार पिता सुबोध पासवान के साथ अंबेदकर नगर खजूरी निवासी मंटू कुमार पिता मुन्ना मांझी और नीतीश कुमार पिता चंद्रशेखर मांझी के रूप में हुई है.

चोरी की मोटरसाइकिलें और लूटा गया सामान बरामद

पुलिस हिरासत में सघन पूछताछ के दौरान सभी अभियुक्तों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने झपटमारी में प्रयुक्त दो चोरी की बाइक एवं छीना गया मोबाइल फोन गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के चट्टी गुमटी के समीप से बरामद कर लिया है. अनुसंधान में यह चौंकाने वाला तथ्य भी प्रकाश में आया कि अपराधियों के पास से बरामद दोनों बाइक वारिसलीगंज थाना के चोरी के कांडों से संबंधित पाई गईं हैं. इसके अलावा अपराधियों ने लूटा गया सोने का बजरंगबली लॉकेट वजीरगंज बाजार में लगभग 7,000 रुपये में बेच दिया था और उस राशि को आपस में बांट लिया था, जिसे पुलिस ने बरामद सामानों की सूची में शामिल कर लिया है. सभी गिरफ्तार अपराधियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read: नवादा: पकरीबरावां पुलिस ने दो फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन