नवादा: बरेब-गोविंदपुर सड़क पर उड़ती धूल और गड्ढों से त्रस्त ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी

Published by : Vikash Jha Updated At : 10 Jun 2026 6:27 PM

विज्ञापन

बरेब-गोविंदपुर मुख्य पथ टूटी

नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में छात्र से मोबाइल और सोने का लॉकेट छीनने के मामले का पुलिस ने 20 दिनों के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है. एसडीपीओ रजौली गुलशन कुमार ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान की मदद से गया के वजीरगंज से 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त चोरी की दो बाइक और छीना गया मोबाइल बरामद हुआ है. साथ ही लूटा गया सोने का लॉकेट बेचने से मिले रुपये भी जब्त कर लिए गए हैं.

विज्ञापन

Nawada News (अकबरपुर से अनिल कुमार की रिपोर्ट): नवादा जिले के बरेब-गोविंदपुर मुख्य पथ की बदहाल स्थिति से स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, उड़ती धूल और ओवरलोड वाहनों के लगातार परिचालन के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं लगाई गई और सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे.

बद से बदतर हो गई सड़क की हालत

बताया जाता है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब पांच वर्ष पूर्व बरेब-गोविंदपुर सड़क के निर्माण का ठेका राजा कंस्ट्रक्शन को दिया गया था. निर्माण कार्य के लिए अधिकांश राशि की निकासी भी हो चुकी है, लेकिन सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है. पत्थर और बालू लदे ओवरलोड वाहनों के परिचालन से सड़क की जीएसबी परत उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि नेमदारगंज थाना के सामने से प्रतिदिन सैकड़ों ओवरलोड वाहन गुजरते हैं, लेकिन उनकी जांच नहीं होती. इससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है.

क्या कहते हैं ग्रामीण

इस सड़क से सैकडों ओवरलोड वाहन नेमदारगंज थाना के सामने से गुजरते हैं लेकिन इन वाहन की जांच नहीं की जाती है. इससे सडक दुर्घटना काफी बढ गई है.’मो मुन्ना, ग्रामीण, बरेब

‘बरेब गोविन्दपुर होते हुए खखन्दुआ या लखपतबिगहा हजारों ओवरलोड हाइवा चलने से सडक गढ्ढ़े में तब्दील हो गया है, इससे आए दिन दुर्घटना होते रहता है.’संतोष कुमार, पुर्व मुखिया, बरेब

‘अकबरपुर प्रखंड के बरेब होते हुए देवधर जाने वाली सडक पर बालु लदे हाईवा के कारण सडक का खास्ता हाल हो गया है इस सडक पर भार से अधिक क्षमता वाले वाहन चलने से काफी धुल उड रहा है.’मक्कु पाण्डे, संरपच, बरेब

क्या कहते हैं अधिकारी

‘सड़क की मरम्मत जल्द कराई जाएगी. साथ ही विभागीय आदेश के अनुसार बरेब-गोविंदपुर सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की भी कार्रवाई की जाएगी.’विकास चंद्रा, कार्यपालक अभियंता, आरसीडी नवादा

Also Read: नवादा: नरहट छिनतई कांड का पर्दाफाश; 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की बाइक के साथ लूटा गया सामान बरामद

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन