नवादा में स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान, 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा
प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद युवा भाजपा से जुड़े लोग
Nawada News : युवा भाजपा ने प्रेस वार्ता कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की दी जानकारी
Nawada News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को लेकर सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित शंकर और निवर्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा ने अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी.
राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना उद्देश्य
भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से काम करेंगे.
युवाओं को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का प्रयास
निवर्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.
14 अगस्त को शहर में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित शंकर ने बताया कि 14 अगस्त को नवादा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी. इसमें नवादा सांसद विवेक ठाकुर और भाजपा प्रदेश महामंत्री नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है.
जिलेवासियों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील
अजित शंकर ने जिलेवासियों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है. प्रेस वार्ता में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार और भाजयुमो महामंत्री विकास कुमार चौधरी मौजूद रहे.
Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










