स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्कूलों में जोर-शोर से तैयारी, मानव पिरामिड का किया अभ्यास

Updated:
विज्ञापन

सेंट जोसेफ स्कूल, रोह में मानव पिरामिड बनाकर अभ्यास करते छात्र

Nawada News : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रोह के विद्यालयों में तैयारियां जोरों पर हैं. छात्र परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मानव पिरामिड का अभ्यास कर रहे हैं.

विज्ञापन

Nawada News : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रोह प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. विद्यालयों में छात्र-छात्राएं परेड, पीटी, मानव पिरामिड, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास कर रहे हैं. राष्ट्रीय पर्व को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

मानव पिरामिड के जरिए दिखाया अनुशासन और टीम भावना

सोमवार को सेंट जोसेफ स्कूल, रोह में छात्र-छात्राओं ने मानव पिरामिड बनाकर अभ्यास किया. इस दौरान बच्चों ने अनुशासन, साहस, संतुलन और टीम भावना का प्रदर्शन किया. अभ्यास के दौरान शिक्षक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहे. मानव पिरामिड में छात्रों की एकजुटता और उत्साह देखते ही बन रहा था.

ध्वजारोहण से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी

इंटर विद्यालय रोह के प्रधानाध्यापक अजय कुमार, सेंट जोसेफ स्कूल रोह की प्रधानाध्यापक सिस्टर वंदना समेत अन्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं. विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अलग-अलग कार्यक्रमों की तैयारी कराई जा रही है.

प्रस्तुतियों के जरिए देंगे देशभक्ति का संदेश

इंटर विद्यालय रोह के छात्र गोलू कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस उनके लिए गर्व और सम्मान का पर्व है. इस अवसर पर देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश देंगे. प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


विज्ञापन
Amit Saurabh

लेखक के बारे में

By Amit Saurabh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन