नवादा में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोप, शादीशुदा युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जेल जाता गिरफ्तार युवक

Nawada News : रजौली में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने वाले शादीशुदा युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद के पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से शादीशुदा है. गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच कराकर उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए घर से निकली थी युवती

मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2024 में थाना क्षेत्र की एक युवती ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए घर से रजौली बाजार निकली थी. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी खोजबीन की. इसी दौरान परिजनों को युवती के प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी मिली.

परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

युवती के परिजनों ने रजौली थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि एक युवक उनकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए तकनीकी अनुसंधान के आधार पर युवती के संबंध में जानकारी जुटाई.

न्यायालय में दर्ज हुआ युवती का बयान

पुलिस ने युवती को बरामद करने के बाद न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया. युवती ने अपने बयान में युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया. इसके बाद न्यायालय के निर्देश के आलोक में मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की गई.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मामले में न्यायालय के निर्देश के बाद थाना में पदस्थापित एएसआई जयप्रकाश चौधरी ने गुप्त सूचना के आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पूर्व से शादीशुदा है.

मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई अजय कुमार ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल जांच कराया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन