चंडीनावां पंचायत सरकार भवन का हुआ शुभारंभ, अब गांव में मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं
उद्घाटन करते अधिकारी
Nawada News : काशीचक प्रखंड के चंडीनावां में नए पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन हुआ. अब ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.
Nawada News : काशीचक प्रखंड के चंडीनावां ग्राम पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का शुभारंभ सोमवार को किया गया. प्रमुख पंकज कुमार, बीडीओ विजय कुमार, सीओ आयुष चंद हास, राजस्व अधिकारी, मुखिया चिरंजीवी रजक एवं वरुण सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंचायत सरकार भवन की शुरुआत की. इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने खुशी जताई.
एक छत के नीचे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
मौके पर प्रमुख पंकज कुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंचायत स्तर पर एक ही छत के नीचे लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है. इसी सोच को साकार करने के लिए प्रत्येक पंचायत क्षेत्र में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है. इससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यों के लिए सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी.
प्रमाण-पत्र और पेंशन के लिए प्रखंड कार्यालय का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर
बीडीओ विजय कुमार ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के शुरू होने से ग्रामीणों को आय, जाति और आवासीय प्रमाण-पत्र बनवाने के साथ वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन जैसी सुविधाओं के लिए बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. खासकर बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को पंचायत स्तर पर ही सरकारी सेवाओं का लाभ मिलने में सुविधा होगी.
गांव के लोगों को स्थानीय स्तर पर मिलेगा लाभ
सीओ आयुष चंद हास ने कहा कि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया गया है. इससे पंचायत क्षेत्र के लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए सुविधा मिलेगी. मुखिया चिरंजीवी रजक ने कहा कि केंद्र की नीति और राज्य सरकार की कार्यशैली के कारण पंचायत स्तर पर इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराना संभव हो सका है.
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद
शुभारंभ कार्यक्रम में चंदन सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि देवव्रत कुमार, छोटे सिंह, सुधीर सिंह, शंभू सिंह, सुनील सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे. स्थानीय लोगों ने पंचायत सरकार भवन के शुरू होने से सरकारी सेवाओं के लिए प्रखंड मुख्यालय पर निर्भरता कम होने की उम्मीद जताई.
Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










