नारदीगंज बाजार में कई राउंड फायरिंग, आपसी विवाद की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

नारदीगंज थाने के भवन की  फाइल फोटो .

नारदीगंज बाजार के चौक पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया, जिसमें ₹80 हजार की लूट और मारपीट का आरोप है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, और लड़की से जुड़े विवाद की भी चर्चा है.

विज्ञापन

Nawada News : नारदीगंज बाजार के चौक पर दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग की गई. घटना से पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद मौके से सभी बदमाश फरार हो गये. नारदीगंज पुलिस को एक खोखा बरामद किया है. घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने मारपीट कर करीब 80 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है. पीड़ित युवक ने थाने में दिया आवेदन पण्डपा गांव निवासी आयुष कुमार ने थाना को आवेदन देकर आरोप लगाया कि 19 अगस्त को करीब 10 बजे वह पशु चराने के लिए नारदीगंज बाजार गया था. इसी दौरान उसकी मुलाकात कुछ युवकों से हुई. पीड़ित के अनुसार प्रशांत कुमार सहित लगभग 20 लोगों पर मारपीट करने व फायरिंग के आरोप लगाये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

इस मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि घटना नारदीगंज बाजार की है और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का भी पता लगा रही है. पुलिस के पास घटना का वीडियो भी मिला है जिससे बदमाशों की पहचान कि जा रही है.

लड़की को लेकर विवाद की चर्चा, चल रही जांच

घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है. विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर विवाद के पीछे लड़की से जुड़ा विवाद होने की चर्चा है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही फायरिंग की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. वहीं यह भी चर्चा है कि इस घटना में दोनों तरफ से फायरिंग की बात सामने आई है लेकिन पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं हो रही है.

Also Read : नवादा में डीडीसी के निर्देश का नहीं हुआ असर, चार दिनों से खराब है गोविंदपुर की जलमीनार का मोटर



विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन