मुआवजे के लिए किसानों का आंदोलन शुरू

Published by : ANIL KUMAR Updated At : 14 May 2025 5:01 PM

विज्ञापन

नवादा न्यूज : सैकड़ों किसानों ने सड़क पर उतर कर की नारेबाजी

विज्ञापन

नवादा न्यूज : सैकड़ों किसानों ने सड़क पर उतर कर की नारेबाजी

बैठक कर डीएम से मिलने का लिया निर्णय

प्रतिनिधि, अकबरपुर.

मंझवे गोविंदपुर राज्य उच्च पथ संख्या-103 में अर्जित भूमि से प्रभावित किसानों ने चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है. इसी के आलोक में अकबरपुर, फतेहपुर, बलिया बुजुर्ग व डीही के सैकड़ों किसानों ने सड़क पर उतर कर नारेबाजी की. साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललन सिंह की अध्यक्षता में प्रभावित किसानों ने बैठक करके मुआवजे की मांग रखी. किसानों की शिकायत है कि भूमि के मुआवजे का भुगतान किये बिना पथ का निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है और प्रभावित रैयत अंचल से लेकर भू-अर्जन कार्यालय का लगातार चक्कर लगा रहे हैं. मगर, मुआवजे के लिए अबतक ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला पदाधिकारी से मुआवजा भुगतान के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने और बाजार दर पर मुआवजा भुगतान कराने की मांग करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा. इस आंदोलन में रजौली के पूर्व प्रमुख रामचंद्र यादव, काजी सैयद मोनम रजा, सूर्यदेव राम, अरविंद्र कुमार घोष, शिवजी शर्मा, रोहन साव, निजाम उद्दीन, तारिक शमीम, कामिल आजमी, श्रीकांत सिंह, बलराम यादव आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANIL KUMAR

लेखक के बारे में

By ANIL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन