सड़कों के सभी आवंटित कार्य 10 सितंबर तक शुरू करें : डीएम
Published by : BABLU KUMAR Updated At : 08 Sep 2025 9:06 PM
NAWADA NEWS. ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में की गयी.
ग्रामीण सड़क योजनाओं की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा प्रतिनिधि, नवादा नगर ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में की गयी. सोमवार को आयोजित बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण व प्रबंधन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अवशेष और मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा करना था. बैठक में जानकारी दी गयी कि ग्रामीण कार्य प्रमंडल नवादा के अंतर्गत 233 सड़कें और प्रमंडल रजौली के अंतर्गत 212 सड़कें योजनाओं में शामिल हैं. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवंटित सड़कों का कार्य 10 सितंबर 2025 तक हर हाल में प्रारंभ कर दिया जाए. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण स्थल पर प्रयोगशाला स्थापित हो, बोर्ड लगाए जाएं और निर्माण सामग्री समय से उपलब्ध करायी जाए. डीएम ने कहा कि ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल सभी पैकेजों की सड़कों को 15 सितंबर तक गड्ढामुक्त किया जाना अनिवार्य है. इसके अलावा संवेदकों को इन सड़कों का सात वर्षों तक नियमित रखरखाव करना होगा. जिला पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि निर्देशित तिथियों तक कार्य पूर्ण नहीं हुए तो संवेदकों के अग्रधन की राशि जब्त कर, निबंधन काली सूचीबद्ध करने की कार्रवाई की जायेगी. बैठक में उप विकास आयुक्त नवादा, जिला खनिज विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग नवादा/रजौली, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, सहायक अभियंता और संबंधित संवेदक उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










