दौलतपुरा बूथ रद्द नहीं होने पर गांववालों में रोष
Updated at : 13 May 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : पहले चरण में नरहट के दौलतपुरा गांव में मतदान के दौरान कथित एक प्रत्याशी व उनके समर्थकों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गयी थी. यह घटना चुनाव के पहले पहर लगभग 11 बजे की है. इसके बाद दौलतपुरा के दोनों बूथों पर मतदान रूक गया. मतदान की निर्धारित […]
विज्ञापन
नवादा : पहले चरण में नरहट के दौलतपुरा गांव में मतदान के दौरान कथित एक प्रत्याशी व उनके समर्थकों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गयी थी. यह घटना चुनाव के पहले पहर लगभग 11 बजे की है. इसके बाद दौलतपुरा के दोनों बूथों पर मतदान रूक गया.
मतदान की निर्धारित अवधि के पहले चुनावकर्मी वहां से रवाना हो गये. इस दौरान कोई पोल नहीं हो सका. गांव के आम मतदाताओं को वोट देने के संवैधानिक अधिकार से वंचित रहना पडा़ गांव की स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. पर, लोगों की उम्मीद चुनाव आयोग व जिला प्रशासन से बनी रही. गांव के लोगों ने कहा, प्रशासन भयमुक्त मतदान की बात कर रहा था. पर, सुरक्षा के बेहतर इंतजाम नहीं होने के कारण मतदान केंद्र पर अप्रिय घटना हुई.
प्रशासन अपने को सेफ जोन में रखने के लिए घटना के बाद व्यापक सुरक्षा इंतजाम किया और यह भी लोगों में भय पैदा किया. लिहाजा आम मतदाता सहमे रहे. मतदान के दूसरे दिन लोगों ने वोट फिर से कराने की मांग की. कई दिनों तक इस पर अमल नहीं होने पर गांव के लोगों ने राज्य निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया.
आयोग के उप सचिव मिथिलेश कुमार साहू ने ग्रामीण व मुखिया प्रत्याशी धनंजय कुमार के परिवाद पत्र पर जिलाधिकारी को इस मामले की जांच कर अपने मंतव्य के साथ आयोग को सूचित करने का निर्देश दिया है. इधर, ग्रामीणों ने कहा कि हमें लोकतांत्रिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. आयोग सही व आम मतदाताओं के हित में उचित निर्णय लेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




