850 लीटर महुआ शराब व स्कॉर्पियो जब्त

Published by : UDAY KR BHARTI Updated At : 26 Mar 2026 7:39 PM

विज्ञापन

NAWADA NEWS.थाना क्षेत्र की कैथिर पंचायत के अजय नगर के समीप पुलिस ने छापेमारी कर 850 लीटर देसी महुआ शराब और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस कार्रवाई में तस्कर मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

फोटो कैप्शन- थाने में जब्त शराब और पुलिस प्रतिनिधि, हिसुआ थाना क्षेत्र की कैथिर पंचायत के अजय नगर के समीप पुलिस ने छापेमारी कर 850 लीटर देसी महुआ शराब और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस कार्रवाई में तस्कर मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो वाहन से शराब की बड़ी खेप हिसुआ-बढ़ौना मार्ग से ले जायी जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय के नेतृत्व में एसआइ संजय सिंह, सुमन कुमार सहित पुलिस टीम का गठन कर अजय नगर के पास घेराबंदी की गयी. पुलिस को देखते ही धंधेबाज स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया. तलाशी के दौरान वाहन में बोरों में रखे पांच-पांच लीटर के पाउच में कुल 850 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गयी. पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर थाना लाया.थानाध्यक्ष मृत्युंजय ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. वाहन नंबर के आधार पर मालिक और तस्कर की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
UDAY KR BHARTI

लेखक के बारे में

By UDAY KR BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन