अवैध बालु भंडारण को लेकर की गई छापेमारी

Author Bipin kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

वारिसलीगंज में खनन विभाग और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध बालू भंडारण का भंडाफोड़ किया। दो संदिग्ध गिरफ्तार, 11 लोगों पर मामला दर्ज।

विज्ञापन

प्रतिनिधि वारिसलीगंज गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर शाम बालु का अवैध खनन,परिवहन व भंडारण को लेकर खनन विभाग व पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया. खनन विभाग व पुलिस द्वारा की गई संयुक्त छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के कोंचगांव गांव के समीप अवैध रूप से 35 सौ घनफीट बालु का भंडारण पाया गया. बालु भंडारण के संदर्भ में आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई. जहां किसी ने बालु भंडारण से संबंधित सबूत नहीं प्रस्तुत किया. इसी बीच एक बाइक से दो संदिग्ध लोग दूरभाष पर बात करते पाया गया. जिसे कब्जे में लिया गया और पूछताछ की गई.साथ ही मोबाइल चेक किया गया. उक्त मोबाइल में इंडिया ग्रुप बना मिला,जिसमें 86 लोगों का मोवाइल नम्बर जुड़ा मिला. जिस कारण दोनों संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के कोंचगांव गांव निवासी ओंकार कुमार उर्फ डुपल एवं कन्हैया कुमार के रूप में की गई. पुलिसिया पूछताछ में ओमकार व कन्हैया ने बताया कि उक्त बालु भंडारण का काम मुसरी सिंह, मनीष सिंह, हितेश कुमार सहित 11 लोगों द्वारा किया गया है. इस तरह बालु खनन,परिवहन व भंडारण को लेकर बने मिले व्हाट्सएप ग्रुप में 86 व बालु भंडारण के 11 लोगों के विरुद्ध खान निरीक्षक के आवेदन पर वारिसलीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया. गिरफ्तार ओमकार व कन्हैया को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन