हजारीबाग में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी: 30 मार्च को हजारीबाग बंद, सांसद मनीष जायसवाल बोले- सरकार पर दबाव जरूरी

Updated at : 27 Mar 2026 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
Hazaribagh Bandh

प्रशासन से बातचीत करते झारखंड बीजेपी के नेता

Hazaribagh Bandh: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में मंगला जुलूस की आड़ में हुई दरिंदगी ने झारखंड को दहला दिया है. 12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और फिर पत्थरों से कूचकर उसकी नृशंस हत्या के विरोध में बीजेपी ने 30 मार्च को हजारीबाग बंद का ऐलान किया है. सांसद मनीष जायसवाल ने हेमंत सरकार को घेरते हुए इसे निर्भया कांड से भी जघन्य बताया है. देखिए इस दर्दनाक घटना की विस्तृत रिपोर्ट.

विज्ञापन

Hazaribagh Bandh, हजारीबाग (जयनरायण की रिपोर्ट): हजारीबाग के विष्णुगढ़ में मंगला जुलूस के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में झारखंड बीजेपी ने 30 मार्च को ‘हजारीबाग बंद’ का आह्वान किया है. हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी घोषणा की. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं- आदित्य साहू, अमर बावरी, विधायक प्रदीप प्रसाद, अमित यादव और अन्य ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया है.

निर्भया हत्याकांड से अधिक जघन्य


सांसद मनीष जायसवाल ने इस घटना को निर्भया हत्याकांड से भी अधिक जघन्य करार दिया. उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर इस अपराध का प्रतिकार करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक सरकार का कोई भी प्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा है, जो सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है. दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना अनिवार्य है.

Also Read: अमर प्रेम: फिसल कर कुएं में गिरी पत्नी को बचाने कूदा पति, दो मासूम बच्चे हो गए अनाथ

क्या है मामला

हजारीबाग के विष्णुगढ़ क्षेत्र में मंगला जुलूस के दौरान एक 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. बुधवार की सुबह गांव के समीप एक गड्ढे से बच्ची का शव बरामद हुआ. अपराधी ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से बच्ची के चेहरे पर पत्थरों से प्रहार किया था, जिससे शक्ल पूरी तरह बिगड़ गई थी. आशंका जताई जा रही है कि किसी परिचित ने ही इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है.

स्थानीय स्तर पर आक्रोश

इस अपराध की खबर फैलते ही विष्णुगढ़ प्रखंड में तनाव का माहौल है. ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. रामनवमी के दौरान निकलने वाले पारंपरिक जुलूस का लाभ उठाकर इस नृशंस वारदात को अंजाम दिया गया है, जिससे लोगों में भारी गुस्सा है.

Also Read: गढ़वा रामनवमी विवाद में दोनों पक्षों के 19 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola