फ्लायर...लाइन होटल से 263 लीटर विदेशी शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

Updated at : 26 Mar 2026 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
फ्लायर...लाइन होटल से 263 लीटर विदेशी शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

NAWADA NEWS.जिले में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए मुफ्फसिल थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस कार्रवाई में पुलिस ने पटना-रांची एनएच-20 पर स्थित एक लाइन होटल से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर तस्करी के नेटवर्क को करारा झटका दिया है.

विज्ञापन

एनएच-20 पर शराब तस्करी का भंडाफोड़ : झारखंड से लाकर यहां खपाने की तैयारी थी गिरफ्तार दोनों आरोपित झारखंड के रहने वाले हैं फोटो कैप्शन – शराब के साथ गिरफ्तार तस्करों के साथ मुफ्फसिल थाना की पुलिस प्रतिनिधि, नवादा सदर जिले में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए मुफ्फसिल थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस कार्रवाई में पुलिस ने पटना-रांची एनएच-20 पर स्थित एक लाइन होटल से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर तस्करी के नेटवर्क को करारा झटका दिया है. पुलिस ने मौके से कुल 263.25 लीटर विदेशी शराब जब्त की है, जो झारखंड से लाकर यहां खपाने की तैयारी में थी. इतना ही नहीं, इस अवैध धंधे में संलिप्त दो शातिर तस्करों को भी रंगेहाथों धर दबोचा गया, जिसमें एक महिला शामिल है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान झारखंड के लातेहार थाना क्षेत्र निवासी चंदन कुमार और रांची जिले के तमाड़ थाना अंतर्गत जोजोडीह निवासी चांदनी कुमारी (पुत्री बुधन मुंडा) के रूप में हुई है. दोनों तस्कर पिकअप वाहन में शराब लादकर डिलिवरी देने पहुंचे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब से लदी पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है. मुफ्फसिल थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और शराब माफियाओं में खौफ का माहौल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गयी है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

विज्ञापन
ASHUTOSH KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHUTOSH KUMAR

ASHUTOSH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन