नवादा में NH-20 पर पिकअप वैन और कार की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

Author Kr manish dev|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

सड़क किनारे गड्ढे में क्षतिग्रस्त लग्जरी कार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada NH-20 Road Accident : नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में NH-20 पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिकअप वैन और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई. गनीमत रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और ग्रामीणों की मदद से सभी को सुरक्षित निकाला गया.

विज्ञापन

Nawada NH-20 Road Accident : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में पटना-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-20) पर सोमवार सुबह पिकअप वैन और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

हरदिया के पास NH-20 पर हुई टक्कर

रजौली थाना क्षेत्र की हरदिया पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप सोमवार सुबह यह सड़क हादसा हुआ. झारखंड की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन और सामने से आ रही एक लग्जरी कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

कार गड्ढे में जा गिरी, सभी यात्री सुरक्षित

टक्कर के बाद लग्जरी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई. हालांकि, कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली. समय रहते लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने दोनों वाहनों में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच-20 पर यातायात प्रभावित रहा. बाद में प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया.

ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा व्यवस्था की मांग

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. उन्होंने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और वाहनों की गति सीमा का सख्ती से पालन कराने की मांग की.

पुलिस ने क्या कहा?

रजौली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि दो वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

Also Read : नवादा में टूल किट और स्टडी किट योजना के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें अप्लाई, जानें पात्रता की शर्तें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन