उर्स मेले से लौट रहा महिलाओं से भरा टोटो पलटा, पांच घायल

Updated:
विज्ञापन
उर्स मेले से लौट रहा महिलाओं से भरा टोटो पलटा, पांच घायल

NAWADA NEWS.रजौली प्रखंड क्षेत्र के अमावां गांव में बुधवार की रात आयोजित जहांगीर बाबा उर्स मेला से लौटने के दौरान एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में टोटो पर सवार पांच महिलाएं घायल हो गयीं, जबकि एक महिला का पैर टूट गया.

विज्ञापन

फोटो कैप्शन – अस्पताल में इलाजरत घायल महिला. प्रतिनिधि, रजौली रजौली प्रखंड क्षेत्र के अमावां गांव में बुधवार की रात आयोजित जहांगीर बाबा उर्स मेला से लौटने के दौरान एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में टोटो पर सवार पांच महिलाएं घायल हो गयीं, जबकि एक महिला का पैर टूट गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ सारिका ने बताया कि घायल महिलाओं की पहचान माहुरी टोला निवासी तमन्ना परवीन, निकहत परवीन, सादिका परवीन, सबा परवीन और नाहिद परवीन के रूप में हुई है. सभी को प्राथमिक उपचार देते हुए आवश्यक सुई और दवाइयां दी गयीं.डॉ सारिका ने बताया कि तमन्ना परवीन के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.घायल महिलाओं ने बताया कि अमावां बाजार से हाइस्कूल अमावां तक सड़क की स्थिति काफी खराब है. उर्स मेले से लौटने के दौरान हाइस्कूल के समीप गड्ढे में टोटो का चक्का फंस गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन