झारखंड में मॉनसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 28 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
मौसम (ai generated image)

मौसम (ai generated image)

झारखंड में दो दिनों के ठहराव के बाद मॉनसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, 25 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और 28 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है. 25 से 27 जुलाई के बीच गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather : झारखंड में दो दिनों तक धीमा रहने के बाद मॉनसून फिर सक्रिय होने जा रहा है. मौसम केंद्र के अनुसार, 25 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. 28 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके बाद 29 जुलाई से मॉनसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ सकती है. पिछले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी. सबसे अधिक 52 मिमी वर्षा कोडरमा में हुई. वहीं, कुरडेग में 26, बालूमाथ में 25, जमशेदपुर में 25 मिमी व राजधानी में छिटपुट बारिश हुई. 

किस दिन कहां भारी बारिश का अनुमान ?

25 जुलाई को लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जिले प्रभावित रह सकते हैं. वहीं 26 जुलाई को हजारीबाग, रांची, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह और कोडरमा में असर देखने को मिल सकता है. इसके बाद 27 जुलाई को चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची और रामगढ़ जिले प्रभावित होने की संभावना है. 

25 जुलाई से 27 जुलाई ऐसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 25 जुलाई को कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात तथा 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 26 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात  तथा 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. 27 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात तथा 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा उत्तरी, मध्य एवं निकटवर्ती पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: JPSC Exam Controversy: सीआईडी ने टीडीपीएल के तीन कर्मचारी को किया गिरफ्तार, रांची के दो होटलों में छापेमारी

इसे भी पढ़ें: रांची में पुलिस मुठभेड़: जमीन कारोबारी भार्गव सिंह का हत्यारा सत्यम पाठक ढेर होते-होते बचा


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola