15 से 18 साल के बच्चों से जरूर पूछें ये 5 सवाल, बढ़ेगा भरोसा और बेहतर होगी बॉन्डिंग

Updated:
विज्ञापन
PC: Parenting Tips (AI Generated)

PC: Parenting Tips (AI Generated)

Parenting Tips for Teenagers: 15 से 18 साल के बच्चों से खुलकर बात करना चाहते हैं? रोजाना पूछें ये 5 सवाल, जिससे बढ़ेगा उनका भरोसा और दूर होगा मानसिक तनाव.

विज्ञापन

Parenting Tips for Teenagers: 15 से 18 साल की उम्र बच्चों की जिंदगी का ऐसा दौर होता है, जब वे न पूरी तरह बच्चे रहते हैं और न ही पूरी तरह बड़े हो पाते हैं. इस समय उनके मन में पढ़ाई, करियर, दोस्ती, रिश्तों और भविष्य को लेकर कई सवाल चलते रहते हैं. कई बार वे अपनी परेशानियां किसी से शेयर भी नहीं करते. ऐसे में माता-पिता का साथ और भरोसा उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बन सकता है. 

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा खुलकर अपनी बातें आपसे शेयर करे, तो रोजाना कुछ मिनट उसके साथ बिताएं और ऐसे सवाल पूछें, जिनसे उसे लगे कि आप उसे समझना चाहते हैं, सिर्फ टोकना नहीं. आइए जानते हैं ऐसे 5 सवाल, जो हर पैरेंट (Parenting Tips for Teenagers) को अपने किशोर बच्चे से जरूर पूछने चाहिए. 

1. आज तुम्हारा दिन कैसा रहा?

यह सवाल सुनने में बहुत सामान्य लगता है, लेकिन इससे बातचीत की शुरुआत आसान हो जाती है. जब आप रोज यह सवाल पूछते हैं, तो बच्चा धीरे-धीरे स्कूल, दोस्तों, टीचर्स या अपनी किसी परेशानी के बारे में बताने लगता है. कोशिश करें कि जवाब सुनते समय मोबाइल से दूरी रखें और उसकी बात ध्यान से सुनें. 

2. इन दिनों तुम्हें किस बात की सबसे ज्यादा चिंता है?

बोर्ड एग्जाम, कॉलेज में एडमिशन, करियर का दबाव या दोस्तों के साथ रिश्ते, ये सभी बातें इस उम्र में स्ट्रेस का कारण बन सकती हैं. अगर बच्चा अपनी चिंता आपके साथ शेयर करता है, तो उसे बीच में रोकने या तुरंत सलाह देने की बजाय (Parenting Tips for Teenagers) पहले उसकी बात पूरी सुनें. कई बार बच्चों को सिर्फ एक अच्छे श्रोता की जरूरत होती है.  

3. क्या तुम्हें किसी चीज में मेरी मदद चाहिए?

हर बच्चे को यह भरोसा होना चाहिए कि उसके माता-पिता हर मुश्किल में उसके साथ हैं. यह सवाल उसे सुरक्षित महसूस कराता है. हो सकता है वह पढ़ाई, किसी फैसले या किसी निजी परेशानी में आपकी मदद चाहता हो, लेकिन खुद से कहने में झिझक रहा हो. 

4. क्या तुम अपने दोस्तों के साथ खुश हो?

किशोरावस्था में दोस्त बच्चों की जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं. सही दोस्त आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, जबकि गलत संगत कई मुश्किलें खड़ी कर सकती है. इसलिए बिना शक जताए और बिना डांटे यह जानने की कोशिश करें कि उसके दोस्त कैसे हैं और वह उनके साथ सहज महसूस करता है या नहीं. 

5. क्या कोई ऐसी बात है, जो तुम मुझसे कहना चाहते हो?

यह सवाल बच्चे को अपनी भावनाएं खुलकर रखने का मौका देता है. कई बार बच्चे डर या संकोच की वजह से कुछ बातें छिपा लेते हैं. जब माता-पिता खुद उनसे पूछते हैं, तो उनके मन का डर कम होता है और भरोसा बढ़ता है. अगर वह तुरंत जवाब न दे, तो उस पर दबाव न बनाएं. धीरे-धीरे वह खुद अपनी बातें साझा करने लगेगा. 

Parenting Tips for Teenagers: बच्चों से बात करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • हर दिन कम से कम 15-20 मिनट सिर्फ बच्चे के लिए निकालें. 
  • उसकी बात बीच में काटने की बजाय पूरी सुनें. 
  • हर गलती पर डांटने के बजाय समझाने की कोशिश करें. 
  • दूसरे बच्चों से उसकी तुलना करने से बचें. 
  • उसकी छोटी-छोटी सफलताओं की भी तारीफ करें, इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ता है. 

यह भी पढ़ें: क्या आप भी घर के काम के दौरान बच्चे को दे देते हैं फोन? इन एक्टिविटीज से रखें उन्हें बिजी


विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola